---विज्ञापन---

सोलापुर की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, 3 लोगों की मौत; 6 को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Solapur Maharashtra Factory Fire: महाराष्ट्र के सोलापुर में आज भीषण अग्निकांड हुआ। एक फैक्ट्री में अचानक आग भड़क गई, जिसमें वर्कर्स बुरी तरह झुलस गए। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।

---विज्ञापन---

Maharashtra Factory Fire: महाराष्ट्र के सोलापुर शहर में अक्कलकोट रोड पर MIDC क्षेत्र में बनी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सेंट्रल इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री में आज अलसुबह करीब 3 बजे अग्निकांड हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 3 वर्करों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया, जो बुरी तरह झुलस गए थे। प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी फैक्ट्री में 5-6 लोगों के फंसे होने की खबर है, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आग में फंसा फैक्ट्री मालिक का परिवार

ABP की रिपोर्ट के अनुसार, आग में फैक्ट्री का मालिक और उसका परिवार शामिल है। फंसे लोगों की पहचान 78 वर्षीय उस्मानभाई मंसूरी, 24 वर्षीय अनस मंसूरी, 23 वर्षीय शिफा मंसूरी और एक वर्षीय बच्चा यूसुफ मंसूरी के रूप में हुई है। फंसे लोगों के रिश्तेदारों ने फायर ब्रिगेड पर घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। अगर समय रहते दमकल वाहन पहुंच जाते तो आग को भड़कने से रोका जा सकता है। आग में जलकर पूरी फैक्ट्री राख हो गई है।

लोगों ने दी आग लगने की सूचना

फायर डिपार्टमेंट चीफ ने मीडिया को बताया कि एक शख्स का फोन आया था। उसने कहा कि जल्दी से MIDC पहुंच जाइए, एक फैक्ट्री में भयंकर आग लगी है। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे तो देखा कि फैक्ट्री से आग की लपटें निकल रही हैं। लोग जान बचाने के लिए चीख रहे हैं। लोगों से ही पता चला कि फैक्ट्री के अंदर मालिक का परिवार भी रहता है।

---विज्ञापन---

पानी की बौछारों से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन हवाएं चल रही थीं, इसलिए आग भड़कती गई। फायर कर्मी आग बुझाते हुए फैक्ट्री के अंदर घुसे तो काले धुएं से उनका दम घुटने लगा। वे बाहर आए और ऑक्सीजन मास्क लगाकर अंदर गए। उन्होंने कुछ लोगों का बाहर निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अंदर फंसे और लोगों की तलाश जारी है।

First published on: May 18, 2025 08:32 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola