Software Engineer Murder Case Update: तमिलनाडु के चेन्नई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चेन्नई के दक्षिणी इलाके थलंबुर में शनिवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर आर नंदिनी की जंजीर से बंधी जली हुई लाश मिली थी। इस हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। वारदात के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नंदिनी को इतनी दर्दनाक मौत देने वाली कोई और नहीं, उसकी दोस्त ही थी।
स्कूल में पढ़ते थे दोनों
पुलिस ने बताया कि आरोपी वेट्रीमरन एक ट्रांस-सेक्सुअल है और मृतका नंदिनी की काफी पुरानी दोस्त है। ट्रांस-सेक्सुअल बनने से पहले वेट्रीमरन का नाम पंडी मुरुगेश्वरी था। नंदिनी और पंडी मुरुगेश्वरी मदुरै के एक ही गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं और एक दूसरे की बेस्ट फ्रेंड थीं। पंडी मुरुगेश्वरी के मन में नंदिनी के लिए दोस्ती से बड़ा अहसास था।
संबंध बनाने से किया था इंकार
पुलिस ने बताया कि वेट्रीमरन और नंदिनी एक कंपनी में काम करते थे। वेट्रीमरन ने एक दिन नंदिनी के सामने अपने प्यार का इजहार किया और उससे संबंध बनाने की कोशिश की। नंदिनी ने ऐसा करने मना करके वेट्रीमरन से दूरी बना ली। हालांकि, वे दोनों संपर्क में थे। शनिवार को नंदिनी के पास वेट्रीमरन आया और उसने नंदिनी को अपने साथ घूमने के लिए पूछा। दोस्ती के नाते नंदिनी मान गई।
यह भी पढ़ें: ब्लेड से काटा, जंजीर से बांधा और जिंदा जला दिया; एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम
नये कपड़े दिलाये और दान करवाया
दोनों शनिवार को मिले। यहां वेट्रीमरन ने नंदिनी को नए कपड़े दिलवाए। इसके बाद वह नंदिनी को तांबरम के पास एक अनाथ आश्रम में भी ले गया और वहां दान करवाया। इतना घूमने के बाद वेट्रिमरन ने नंदिनी को घर छोड़ने के लिए कहा तो नंदिनी मान गई। घर जाते समय पोनमार में एक सुनसान जगह पर वेट्रीमरन ने गाड़ी रोक दी। यहां उसने नंदिनी को फोटो के लिए पोज देने के लिए कहा। जब नंदिनी पोज देने लगी तो उसने उसे पहले जंजीर से बांध दिया।
फिर शुरू हुआ हैवानियत का खेल
नंदिनी को जंजीर से बांधने के बाद वेट्रीमरन ने हैवानियत का मंजर दिखाया। उसने ब्लेड से नंदिनी की गर्दन, हाथों और पैरों को काटा। इसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर उसे आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
इसलिए किया मारने का फैसला
पुलिस की पूछताछ में वेट्रीमरन ने बताया कि नंदिनी कंपनी में किसी और सहकर्मी से प्यार करती थी, इसलिए उसने उसे मारने का फैसला किया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस की आगे की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
4 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
4 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
5 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
5 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
6 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
6 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines