---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

рд╕реЛрдлрд┐рдпрд╛ рдлрд┐рд░рджреМрд╕ рдХреМрди? рдЬреЛ рдмрдиреА рдУрдбрд┐рд╢рд╛ рдХреА рдкрд╣рд▓реА рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рдореБрд╕реНрд▓рд┐рдо рд╡рд┐рдзрд╛рдпрдХ, рдмреАрдЬреЗрдкреА рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЛ рджреА рдорд╛рдд

Sofia Firdous odisha Newly Elected MLA: рдУрдбрд┐рд╢рд╛ рд╡рд┐рдзрд╛рдирд╕рднрд╛ рдЪреБрдирд╛рд╡ рдореЗрдВ рдкрд╣рд▓реА рдмрд╛рд░ рдХрд┐рд╕реА рдореБрд╕реНрд▓рд┐рдо рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рдкреНрд░рддреНрдпрд╛рд╢реА рдХреЛ рдЬреАрдд рдорд┐рд▓реА рд╣реИред рд░рд╛рдЬреНрдп рдХреА рдмрд╛рд░рд╛рдмрддреА-рдХрдЯрдХ рд▓реЛрдХрд╕рднрд╛ рд╕реАрдЯ рд╕реЗ рдЬреАрддрдиреЗ рд╡рд╛рд▓реА рд╕реЛрдлрд┐рдпрд╛ рдлрд┐рд░рджреМрд╕ рдХреМрди рд╣реИрдВ? рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдЗрд╕ рд╕реНрдЯреЛрд░реА рдореЗрдВ...

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Sofian Firdous Odisha MLA: लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आए थे। बेशक ओडिशा में बीजेपी के शानदार जीत ने सभी को हैरान कर दिया। मगर इसी के साथ ओडिशा में एक और इतिहास रचा जा चुका है। राज्य की जनता ने पहली बार किसी मुस्लिम महिला प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाई है। हम बात कर रहे हैं ओडिशा की बाराबती-कटक विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाली विधायक सोफिया फिरदौस की।

बीजेपी प्रत्याशी को दी मात

---विज्ञापन---

सोफिया फिरदौस ओडिशा की विधानसभा पहुंचने वाली पहली महिला विधायक बन गई हैं। इससे पहले किसी मुस्लिम महिला ने ओडिशा के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं की। सोफिया ने बीजेपी उम्मीदवार पूर्ण चंद्र महापात्र को 8,0001 मतों से शिकस्त दे दी है। इसी के साथ अपने पहले चुनाव में ही सोफिया विधायक बन गईं हैं।

पहली बार लड़ा चुनाव

---विज्ञापन---

सोफिया फिरदौस ओडिशा के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सोफिया के पिता मोहम्मद मुकीम की स्थानीय सियासत में अच्छी-खासी पैठ है। वो कई बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मोहम्मद मुकीम की बजाए उनकी बेटी सोफिया फिरदौस को टिकट दिया था। वहीं सोफिया पहली ही बार में चुनाव जीत गई हैं।

IIM बेंगलुरु से पूरी की पढ़ाई

---विज्ञापन---

बता दें कि सोफिया ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आईआईएम बेंगलुरु से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके बाद सोफिया ने 2022 में IIM बेंगलुरु से प्रबंधन की पढ़ाई पूरी की।

सोफिया की शादी

---विज्ञापन---

बता दें कि सोफिया शादीशुदा हैं। उन्होंने बिजनेसमैन शेख मेराज उल हक से निकाह रचाया है। वहीं सोफिया ने ओडिशा की जिस बाराबती-कटक सीट से जीत का परचम फहराया है, उस सीट का इतिहास भी बेहद दिलचस्प है। 1972 में इसी सीट से राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी ने भी जीत हासिल की थी।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sofia Firdous (@sofiafirdous1)

---विज्ञापन---

ओडिशा चुनाव के नतीजे

ओडिशा 2024 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो राज्य में कुल 147 सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें से 78 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसी के साथ नवीन पटनायक की बीजेडी को राज्य में 24 साल के बाद शिकस्त हाथ लगी है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 09, 2024 11:43 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola