दुनिया के कई देशों में 13 से 16 साल तक के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाकर सरकार ने बड़ा उदाहरण पेश किया. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अब भारत में भी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है, हालांकि माता-पिता की मंजूरी के बाद ही बच्चे ऑनलाइन अकाउंट एक्सेस कर सकेंगे. संसद के मानसून सत्र में इससे संबंधित बिल भी प्रस्तावित किया गया है, जिसे ‘सेफगार्डिंग हेल्थी इंटरनेट एनवार्यमेंट फॉर लिटिल डिजिटल नेटिव्स (शील्ड) बिल, 2025’ नाम दिया गया है.
बच्चों के लिए सुरक्षित इंटरनेट बनाने का प्रस्ताव
गौरतलब है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में बच्चों की बढ़ती मौजूदगी के बीच उनकी डिजिटल सुरक्षा को लेकर संसद में ये प्रस्ताव लाया गया है. बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की ओर से पेश SHIELD Bill, 2025 में 13 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर बिना पैरेंट्स वैरिफिकेशन के अकाउंट बनाने से रोकने का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही नाबालिगों की ऑनलाइन एक्टिविटी की निगरानी, उनकी प्रोफाइलिंग और एड्स के जरिए उन्हें निशाना बनाने पर भी रोक लगाने का प्रस्ताव है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में किस डॉक्यूमेंट से मिलेगी एंट्री? सिर्फ आधार कार्ड काफी नहीं, साथ रहें ये ID वरना लौटना पड़ेगा वापस
शील्ड बिल 2025 में 18 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को बच्चा माना गया है. इसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन गेमिंग सर्विस और अन्य डिजिटल इंटरमीडियरी के लिए बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अलग नियम लागू करने की बात कही गई है. हालांकि, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट को लेकर पैरेट्स की अनुमति को जरूरी बनाया गया है.
प्लेटफॉर्म पर होगा एज वेरिफिकेशन
आपको बता दें कि शील्ड बिल में नाबालिगों तक पहुंच रखने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए अनिवार्य एज-वेरिफिकेशन सिस्टम विकसित करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा माता-पिता या अभिभावकों के लिए एक ऐसा कंट्रोल डैशबोर्ड उपलब्ध कराने की बात कही गई है, जिसके जरिए वे बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे. इसमें प्राइवेसी सेटिंग बदलने, कुछ सेवाओं को प्रतिबंधित करने और स्क्रीन टाइम सीमित करने जैसी ऑप्शन शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: भारत में यहां 15 अगस्त की सुबह नहीं, 14 अगस्त की रात क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इस शहर की कहानी
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
32 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
6 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
6 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines