Snowfall Video: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है. जम्मू-कश्मीर, लाहौल-स्पीति और हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ों ने नजारों को और भी मनमोहक बना दिया है. तापमान में गिरावट के साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इन वीडियोज में देखें खूबसूरत नजारें.
डोडा में बदला पहाड़ियों का नजारा
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में स्थित चत्तरगला दर्रे पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई है. बर्फ गिरते ही इलाका सफेद चादर में लिपट गया है और पर्यटक इस खुबसूरत नजारे का भरपूर आनंद ले रहे हैं.
डोडा के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई है. मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.
सोनमर्ग में भी बर्फबारी से इलाका खुशनुमा और ठंडा हो गया है. यहां भी आज सुबह सीजन की पहली बर्फ पड़ी है.
मनाली में तापमान गिरा
हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी बीते तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है. इसके बाद तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिला है.
गुलमर्ग में पर्यटकों में उत्साह बढ़ गया है. बारामूला में हुए हिमपात से घाटी का नजारा ही बदल चुका है.
अनंतनाग में बारिश
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग इलाके में मंगलवार सुबह बारिश हुई है. इससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है.
चंडीगढ़ में भी आज सुबह बारिश हुई है.
बर्फबारी में यात्रियों के लिए 5 जरूरी टिप्स
- टूरिस्ट ऊनी जैकेट, दस्ताने, मफलर और वॉटरप्रूफ जूते अपने साथ जरूर रखें.
- पहाड़ी रास्तों पर निकलने से पहले गाड़ी के टायर, ब्रेक और फ्यूल की जांच जरूर करें.
- यात्रा से पहले और दौरान मौसम विभाग की ताजा जानकारी जरूर देखें.
- बर्फीली सतह पर धीरे चलें और अनावश्यक बाहर न निकलें.
- ठंड से बचाव और शरीर को गर्म रखने के लिए सूप, चाय या कॉफी का सेवन करें.
ये भी पढ़ें-Weather Update: चलेंगी बर्फीली हवाएं, भारी बारिश के आसार, 7 अक्टूबर के मौसम पर IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines