कश्मीर के ऊपरी इलाकों में सोमवार को बारिश के बाद बर्फबारी होने लगी, जिससे वहां मौजूद सैलानियों ने लुत्फ उठाया। बारिश और बर्फबारी के बाद माना जा रहा है कि समय से पहले ही घाटी में सर्दी ने दस्तक दे दी है। बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिये हैं। मौसम में 14 अक्टूबर से बदलाव देखा जा रहा है। जब कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज हवाओं का सिलसितला लगातार चल रहा है। आगे यानी कि मंगलवार को भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) श्रीनगर के उप निदेशक मुख्तार अहमद ने भाषा को बताया कि मौसम में 18 अक्टूबर से सुधार होगा और 24 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 24 अक्टूबर तक भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना कम है। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट, पीर की गली, सिमथान दर्रा, गुरेज, तुलैल, सोनमर्ग, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रा और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई है। अहमद ने कहा कि दिन के समय भी इन क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है लेकिन मैदानी इलाकों में कोई बड़ी मौसमी गतिविधि के आसार नहीं है। उन्होंने बताया कि घाटी में पिछले तीन-चार साल से समय से पहले ही बर्फबारी देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें : बेशर्म हरकत ! चलती कार की सनरूफ पर रोमांस करने लगा कपल, वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने कहा ‘जेल भेजो’
उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बर्फबारी देखी गई थी, लेकिन इस साल के लिए ऐसा कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है, लेकिन मैदानी इलाकों में ऐसा होने के आसार कम ही हैं। अहमद ने कहा, ‘‘किसान 18 अक्टूबर से फसलों की कटाई फिर से शुरू कर सकते हैं, लोगों को सलाह दी जाती है कि वह श्रीनगर-जम्मू और श्रीनगर-लेह राजमार्गों पर अनावश्यक यात्रा करने से बचें, यातायात सलाह का पालन करें और एहतियात के तौर पर गर्म कपड़े साथ रखें।
स्थानीय खबरों के अनुसार मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया था और ऐसा ही हुआ। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने सर्दियों की तैयारी शुरू कर दी है। घरों को गर्म रखने के लिए उपकरणों को इस्तेमाल करना शुरू हो गया है। सर्दी सामान्य समय से पहले आ गई है। पहले नवंबर में इस तरह का मौसम देखने को मिलता था।
यह भी पढ़ें : मिजोरम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची, चार मौजूदा विधायकों सहित दो महिलाओं को टिकट
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
32 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
2 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines