Snowfall Prediction IMD Forecast: उत्तर भारत के मैदानी राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं। वहीं देश के तीनों पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो चुकी है, लेकिन अभी तक वैसी बर्फबारी नहीं हुई है, जैसी होनी चाहिए। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो तो तब अन्य राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगी, लेकिन इस साल पहले अक्टूबर और फिर नवंबर का महीना भी सूखा ही बीत गया।
एक भी दिन बारिश नहीं हुई, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ मजबूती से एक्टिव नहीं हुआ, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के मजबूती के सक्रिय होने के आसार जताए हैं। इससे पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी। साथ ही अन्य मैदान राज्यों में घना कोहरा छाने और शीत लहर चलने से ठंड का अहसास होगा। तब लगेगा कि वाकई दिसंबर का महीना आ गया और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
कब एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में कई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए, लेकिन उनका प्रभाव न के बराबर रहा। न पहाड़ों पर खास बर्फबारी हुई और न ही मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिली। अब अगले हफ्ते 8 और 9 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर की ओर मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। उसके असर से उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ आने वाली ठंडक दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को ठिठुराएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 से 7 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। 8 दिसंबर को हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है।
हिमाचल में बर्फबारी का अभी करना होगा इंतजार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का अभी इंतजार करना होगा। अगले 4-5 दिन में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिले के पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। रविवार को रोहतांग, बारालाचा, कुंजम और शिंकुला दर्रे में हिमपात हुआ था। रोहतांग और कुंजम दर्रा पर्यटकों सहित सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। पांगी को चंबा से जोड़ने वाले साचपास मार्ग को भी बंद कर दिया गया है, क्योंकि सड़क पर पानी जमने से फिसलन बढ़ गई है। अब अगले साल जुलाई के बाद ही यह रोड बहाल होगी।
बर्फबारी से माइनस में कई शहरों का तापमान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी दर्ज की गई। गुरेज वैली, जोजिला और कुछ अन्य ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी की खबर है। ज़ोजिला पास में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद हो गया। वहीं भारी बर्फबारी के चलते लेह लद्दाख में जनजीवन पहले ही अस्त व्यस्त है।
रविवार सुबह कश्मीर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इससे पहले शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिससे घाटी में सबसे ठंडा श्रीनगर एयरपोर्ट फोर्स स्टेशन रहा, जहां तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी से तापमान काफी गिर चुका है। रविवार को धूप खिलने के बावजूद समधो के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई। भुंतर में 6 डिग्री, कुल्लू के सेऊबाग में 5.7 डिग्री, मनाली में 3.3 डिग्री, सुंदरनगर, कल्पा, ताबो में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी अधिकतम तापमान में हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 26.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री का अंतर आया है।
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
3 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
5 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
6 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
6 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines