Snowfall Video: देश में तेजी से मौसम बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में जहां ठंड शुरू हो गई है वहीं मैदानी इलाकों में भी सर्दी ने आहट दे दी है। दरअसल इन दिनों से पहाड़ी इलाकों के ऊंचाई वाले स्थानों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार हिमपात हो रहा है। इन इलाकों में पहाड़ हिम की सफेद चादरों से पूरी तरह ढक गया है।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के लेह, लद्दाख, द्रास, कारगिल, राजोरी, बारामुला, गुलमर्ग में जबरदस्त बर्फाबारी हो रही है। इस बर्फबारी से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

पर्यटकों का कहना है कि ‘उन्हें कल्पना नहीं की थी कि इस समय उन्हें बर्फबारी देखने को मिलेगी, लेकिन प्रकृति ने उन्हें अनुमप उपहार दिया है। यह सौभाग्य की बात है कि धरती के स्वर्ग में बर्फ देखने को अभी ही मिल गया। कश्मीर आना सार्थक हो गया।’

विज्ञापन

 

मौसम के जानकारों की मानें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऐसे ही बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जिससे वहीं अगले कुछ दिनों में मौसम के और बिगड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच मौसम विभाग का कहना है कि देश के मैदानी इलाकों में इस साल ठंड समय से पहले दस्तक दे सकती है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ