---विज्ञापन---

देश angle-right

Snow Moon से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत; जानें क्यों कहलाता है बर्फीला चांद?

Snow Moon 2025 Purnima Night: फरवरी महीने की पूर्णिमा को स्नो मून नजर आएगा, जो 3 राशियों के लिए कई मायनों में लाभकारी रहेगा। इस चांद का असर 3 राशियों पर पड़ेगा तो आइए जानते हैं कि यह चांद किस दिन, किस समय और कहां नजर आएगा?

---विज्ञापन---

Snow Moon 2025 Lucky for 3 Zodiac Signs: प्यार, इश्क और मोहब्ब्त के दिनों वाला फरवरी का महीना चल रहा है। इस महीने वैलेंटाइन वीक में जहां दिलों में प्यार का खुमार उमड़ेगा, वहीं आसमान में स्नो मून का खूबसूरत नजारा भी दिखेगा। जी हां, फरवरी के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा की रात को आसमान में पूर्ण चांद नजर आएगा, लेकिन इस बार यह चांद बेहद खास होगा, क्योंकि चांद की रोशनी दूधिया रंग की होगी। इस रोशनी से रात में आसमान भी दूधिया रंग का नजर आएगा। इस पूर्णिमा की रात को दिखने वाले इस चांद को Snow Moon कहते हैं।

 

---विज्ञापन---

कब दिखेगा स्नो मून?

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्नो मून 12 फरवरी को साल की दूसरी पूर्णिमा के दिन सुबह करीब 8 बजकर 53 मिनट पर उदित होगा। इससे पहले 11 और इसके बाद 13 फरवरी को भी फुल मून दिखाई देगा, लेकिन 12 फरवरी को जो मून दिखाई देखा, वह स्नो मून होगा और यही दिन स्नो मून को देखने का सबसे अच्छा दिन है। सुबह से शाम तक यह मून नजर आता रहेगा और सूर्यास्त के बाद आधी रात तक स्नो मून दूधिया रोशनी के साथ अपने चरम पर होगा। इस दौरान आसमान दूधिया रोशनी से नहाया नजर आएगा।

---विज्ञापन---

कहां नजर आएगा स्नो मून?

रिपोर्ट के अनुसार, स्नो मून ईस्ट अमेरिकी राज्यों के निवासियों को बिल्कुल साफ नजर आएगा। इस राज्यों में 12 फरवरी को सूर्यास्त शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगा। न्यूयॉर्क में चंद्रोदय शाम 5:41 बजे होगा। लॉस एंजिल्स में सूर्यास्त शाम 5:33 बजे होगा, लेकिन स्नो मून भारत में नजर नहीं आएगा। पूर्णिमा का चांद नजर आएगा, लेकिन दूधिया रोशनी वाला स्नो मून नजर नहीं आएगा।

 

---विज्ञापन---

क्यों कहलाता है स्नो मून?

फरवरी के महीने में सर्दी के सीजन में पड़ता है। इस महीने में कई देशों में कड़ाके की सर्दी और भयंकर बर्फबारी होती है। ठंडे और बर्फीले मौसम के कारण ही पूर्णिमा की रात दिखने वाले पूर्ण चांद को स्नो मून कहते हैं। अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में फरवरी के महीने की पूर्णिमा को दिखने वाले चांद को स्नो मून कहा जाता है। इस मून को हंगर मून या स्टॉर्म मून भी कहा जाता है।

---विज्ञापन---

स्नो मून का असर इन 3 राशियों पर पड़ेगा

स्नो मून बेशक भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन इसका असर इन 3 राशियों पर पड़ेगा…

मेष (मार्च 20-अप्रैल 19)

---विज्ञापन---

मेष राशि वालों के लिए स्नो मून एनर्जी और रोमांस का प्रतीक है। यह प्यार करने वालों के लिए साहसिक कदम उठाने का समय है। इस दिन चाहे सिंगल हो या मिंगल, मेष राशि के लोग खुद को जुनून और उत्साह से भरपूर पाएंगे। इस दिन नए रिश्ते बन सकते हैं और मौजूदा रिश्ते नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। इस दिन चंद्र ऊर्जा कलात्मक और रचनात्मक विचारों को भी बढ़ाएगी। क्योंकि इस दिन यूरेनस का अनिश्चित व्यवहार चंद्रमा को प्रभावित करेगा, इसलिए मेष राशि वालों को इस दिन कोई कार्य करने से पहले सोचना चाहिए, विशेष रूप से दिल के मामलों और करियर संबंधी फैसले लेते समय सोच विचार करना चाहिए।

वृषभ (19 अप्रैल-20 मई)

---विज्ञापन---

घर और स्थिरता में बदलाव, सुरक्षा, दिनचर्या के प्रति प्रेम के लिए जाने जाने वाले वृषभ राशि के लोगों को 12 फरवरी को पूर्णिमा और स्नो मून के दिन अपने घर और निजी जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव का अनुभव होगा। वृषभ राशि के कुछ लोग घर बदलने, घर को फिर से सजाने या घर को लेकर बड़े फैसले लेने के बारे में सोच सकते हैं। स्नो मून वृषभ राशि के कुछ लोगों को पिछले बोझ से मुक्त होने और व्यक्तिगत विकास को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। इस दिन शुक्र के अनुकूल होने से रोमांटिक और पारिवारिक रिश्ते प्रगाढ़ हो सकते हैं।

सिंह (22 जुलाई-22 अगस्त)

---विज्ञापन---

सिंह राशि में जन्मे लोगों के लिए स्नो मून वाली पूर्णिमा का दिन व्यक्तिगत परिवर्तनों और नए आत्मविश्वास वाला दिन होगा। इस दिन सिंह राशि वालों को अपने करियर या व्यक्तिगत जीवन में लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता मिल सकती है। इस दिन लंबे समय से जातकों द्वारा किए जा रहे कोई प्रयास सफल होंगे। सिंह राशि के जातकों को रिश्तों में अपनी गहरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। सिंह राशि वाले कुछ जातकों को इस दिन थकान और भावनाओं की जरूरत से ज्यादा अभिव्यक्ति से सावधान रहना चाहिए।

First published on: Feb 10, 2025 12:41 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola