Smuggling in India Report: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले एक साल में रिकाॅर्ड तोड़ सोना जब्त किया है। एजेंसी ने सोमवार को अपने 66वें स्थापना दिवस पर इसकी जानकारी दी। जानकारी देते हुए हुए डीआरआई के प्रधान महानिदेशक मोहन कुमार सिंह ने भारत में तस्करी रिपोर्ट 2022-23 के आंकड़ों को हवाला देते हुए कहा कि भारत में सोने की तस्करी अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। हमनें गहन जांच औरखुफिया जानकारी के जरिये सोने के सिंडिकेट को तोड़ने का प्रयास किया है।
डीआरआई ने बताया कि हमनें देश भर में 275 मामलों में करीब 1450 किलो से अधिक सोना जब्त किया है। यह मात्रा पिछले वर्ष जब्त की गई मात्रा से दोगुनी है। बता दें कि साल 2020-21 में डीआरआई ने 833 किलो सोने की जब्ती की थी। उन्होंने यह जानकारी गांधीनगर के गिफ्ट सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में दी।
मोहन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में नशीली दवाओं की संख्या में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि इस साल कुल 522 तस्करी के मामले सामने आये। जिसमें कुल 11,500 करोड़ रुपये की तस्करी जब्ती शामिल है। इनमें 1,300 किलोग्राम हेरोइन, 150 किलोग्राम कोकीन, 250 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 25 मीट्रिक टन गांजा की जब्ती शामिल है डीआरआई ने इस साल 3,463 किलोग्राम हेरोइन और 26,946 मीट्रिक टन गांजा गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से जब्त किया है। डीआरआई ने बताया कि हमनें सभी जांचों को पूरा करने के लिए एक अभियान चलाया है और अब तक हमनें 944 मामलों की जांच पूरी कर ली है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
6 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
8 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
9 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
10 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines