Bengal Panchayat Election: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल में शनिवार को हुए पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर रविवार को TMC पर निशाना साधा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और उनसे पूछा कि क्या उन्हें ऐसी घटनाएं स्वीकार्य है?
पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान के दौरान राज्य के ग्रामीण हिस्सों में हिंसा और आगजनी की कई घटनाएं हुईं। इनमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भोपाल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या होते हुए लोग देख रहे हैं, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों को जताने के लिए लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। उसी तृणमूल के साथ कांग्रेस हाथ मिला रही है, क्या उनसे हाथ मिलाना मंज़ूर है उन्हें, जो पश्चिम बंगाल में कहर मचा रहे हैं? मौत का यह खेला राहुल गांधी को स्वीकार है?
अधीर रंजन चौधरी बोले- ममता के हाथ खून से भरे हैं
बता दें कि राहुल गांधी की ओर से अभी तक बंगाल हिंसा पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के हाथ खून से भरे हैं। बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान बमबाजी में मारे गए 62 साल के बुजुर्ग के परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे चौधरी ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि राज्य में और विशेष रूप से मुर्शिदाबाद में स्थिति बहुत तनावपूर्ण और प्रतिकूल है… मैं सीएम ममता बनर्जी से पूछना चाहता हूं कि आप किस तरह का लोकतंत्र चाहते हैं? आपके हाथ खून से भरे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बम विस्फोट की घटना कथित तौर पर तब हुई जब बदमाश पंचायत चुनाव के दिन मतदान केंद्र को लूटने की कोशिश कर रहे थे। उधर, ममताबनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने राज्य में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधा, जो हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग कर रहे थे। टीएमसी ने सवाल किया कि हिंसा के समय केंद्रीय बल कहां थे, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।
सुवेंदु अधिकारी ने केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की
टीएमसी पर हमला करते हुए बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य जल रहा है और केंद्र सरकार को अनुच्छेद 355 या अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) में हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में राज्य में सत्तारूढ़ दल के गुंडों ने 20,000 से अधिक बूथों पर कब्जा कर लिया है।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
45 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
1 hr agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
2 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
3 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
4 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
5 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
5 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines