Rahul Gandhi Flying Kiss: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में अपने भाषण के अंत में भाजपा की महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दिया।
केंद्रीय मंत्री का आरोप है कि वो क्षण कैमरे में कैद नहीं हुआ, उन्होंने ये तब किया जब वे लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भाषण चल रहा था। मामले को लेकर भाजपा की 6 महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की है और शिकायत की है।
इस पल के गवाह रहे लोगों के अनुसार, जब राहुल गांधी अपने अविश्वास प्रस्ताव भाषण के बाद लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे, तो उन्होंने कुछ फाइलें गिरा दीं और जैसे ही वह उन्हें उठाने के लिए झुके, कुछ भाजपा सांसद उन पर हंसने लगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा सांसदों को फ्लाइंग किस दिया और चले गए।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – सुषमा एक सोच: भारत में कैसी राजनीतिक संस्कृति चाहती थीं सुषमा स्वराज?
मंत्री बोलीं- ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा
फ्लाइंग किस को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केवल एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वे महिलाओं को लेकर क्या सोचते हैं। यह अश्लील है।
वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी फ्लाइंग किस को लेकर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा और गांधी के व्यवहार को ‘अनुचित’ बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई। कई महिला सांसदों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर किये।
राहुल गांधी का अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और कहा कि सरकार ने पूर्वोत्तर राज्य को दो हिस्सों में बांट दिया। मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने संघर्षग्रस्त राज्य का दौरा किया, तो प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया था। हमारे प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए, क्योंकि उनके लिए मणिपुर भारत नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ‘देशद्रोही’ हैं, ‘राष्ट्रवादी’ नहीं क्योंकि उन्होंने मणिपुर में ‘भारत की हत्या’ की है।
राहुल ने पीएम मोदी की रावण से की तुलना
उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार ने मणिपुर में भारत को मार डाला। उनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, बल्कि मणिपुर में भारत को मार डाला है। उन्होंने मणिपुर में भारत की हत्या कर दी है। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना ‘रावण’ से की और कहा कि वे ‘अहंकारी’ हैं क्योंकि वह लोगों की आवाज नहीं सुन रहे हैं।
महाकाव्य रामायण का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लंका को भगवान हनुमान ने नहीं बल्कि रावण के अहंकार ने जलाया था। रावण को राम ने नहीं बल्कि उसके अहंकार ने मारा था। उन्होंने राज्य में सांप्रदायिक झड़पों का जिक्र करते हुए कहा कि आप हरियाणा में भी यही काम कर रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
44 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
48 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
54 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines