Smelly Dirty Food Served On Vande Bharat Express Passengers Return Meals : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को गंदा और बदबूदार खाना परोसने का मामला सामने आया है। एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर मामले की शिकायत रेलवे से की, जिस पर IRCTC ने जवाब देते हुए बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बताया जाता है कि यह वीडियो नई दिल्ली से वाराणसी की यात्रा करने के दौरान का है।
यात्री ने रेलवे से वापस रुपये लौटाने की मांग की
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आकाश केशरी नाम के एक यूजर ने भारतीय रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए दावा किया कि वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को खराब खाना परोसा गया। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया और अपने पैसों को लौटाने की मांग की। आकाश ने कहा कि इस तरह के वेंडर्स वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम खराब कर रहे हैं।
https://twitter.com/akash24188/status/1743654735046193341
यात्रियों ने वापस लौटाया खाना
वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख रहे हैं कि वंदे भारत में सफर कर रहे यात्री रेलवे कर्मचारियों से खाना ले जाने के लिए कह रहे हैं। वहीं, एक यात्री को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि सब्जी से बदबू आ रही है। दाल खराब हो गई है। आकाश केशरी ने छह जनवरी को ‘एक्स’ पर वंदे भारत ट्रेन में खाना खराब मिलने को लेकर पोस्ट किया था, जिसे अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पोस्ट को 149 लोगों ने लाइक और 117 लोगों ने रिपोस्ट किया है।
IRCTC ने जिम्मेदार कर्मचारियों को हटाया
आकाश के पोस्ट पर IRCTC ने जवाब देते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आपके असंतोषजनक अनुभव के लिए हमें हार्दिक खेद है। सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा जिम्मेदार सेवा प्रदाता कर्मचारियों को हटा दिया गया है और लाइसेंसधारी को उचित निर्देश दिया गया है। ऑन-बोर्ड सेवाओं की निगरानी को और मजबूत किया गया है।
https://twitter.com/akash24188/status/1745423236966355333
‘वंदे भारत ट्रेन दिखावा है’
आकाश के पोस्ट पर कई यूजर्स का रिप्लाई आया है। एक यूजर्स ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन वाकई एक दिखावा है. यह वॉशरूम के साथ मेट्रो ट्रेनों का बस एक अपडेट मॉडल है। मैं 14 साल की उम्र से ही भारतीय रेलवे से अक्सर यात्रा करता रहा हूं। सबसे अच्छी सेवा आपको राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में मिलती है। यह लूट है और गति बड़ा झूठ है।
‘आईआरसीटीसी से प्रतिस्पर्धा जरूरी’
दूसरे यूजर्स ने कहा कि आईआरसीटीसी से प्रतिस्पर्धा जरूरी है। आईआरसीटीसी जो सेवा प्रदान कर रहा है, उसके लिए सरकार को अन्य निजी कंपनियों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। जिसमें टिकट सेवा भी शामिल है।
यह भी पढ़ें:
Sukkur Train Accident: 1500 पैसेंजर्स, 60KM रफ्तार, लाइनमैन की एक गलती और मारे गए 300 से ज्यादा लोग
सर्दी से बचने के लिए ट्रेन में ही जलाई आग, याद आ गई ‘The Burning Train’
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 mins ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
2 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines