GST घटाने के बाद मोदी सरकार का एक और दिवाली तोहफा, स्मॉल सेविंग स्कीमों पर नहीं घटाया ब्याज

Small savings schemes New Intrest Rate: देश की मोदी सरकार ने जीएसटी घटाने के बाद लोगों को एक और दिवाली का तोहफा दिया है. फाइनेंशियल इयर 2025-26 के लिए पीपीएफ, सुकन्या स्मृद्धि योजना, डाकघर बचत खातों जैसी स्माल सेविंग स्कीम के लिए सरकार ने नई ब्याज दरों की लिस्ट जारी कर दी है.

Small Savings Scheme, PPF, SSY Interest Rates, sukanya Samriddhi Scheme, scss, Sukanya Samriddhi Yojana, PPF, NSC, Sukanya Samriddhi Scheme, Sukanya Samriddhi Scheme update,

Small savings schemes New Intrest Rate: सरकार ने लोगों को एक और दिवाली गिफ्ट देते हुए चालू वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए स्माल सेविंग स्कीम की नई ब्याज दरों का ऐलान किया है. वित्त मंत्रालय ने एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक के लिए 30 सितंबर 2025 को जारी नई दरों के लिए पिछली तिमाही की दरें ही लागू रहेंगी. स्माल सेविंग स्कीम में शामिल सुकन्या स्मृद्धि योजना, एनएससी, पीपीएफ आदि सभी छोटी बचत योजनाओं की बयाज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. वित्त मंत्रालय ने 2025-26 वित्तीय वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 30 सितंबर को स्मॉल सेविंग स्‍कीम्‍स पर ब्‍याज दरों का ऐलान किया है. यह लगातार सातवीं तिमाही है जब दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इन दरों की समीक्षा प्रत्येक तिमाही में की जाती है और ये अक्टूबर 1, 2025 से दिसंबर 31, 2025 तक लागू रहेंगी.

विज्ञापन

सितंबर और अक्टूबर की बयाज दरें

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर मौजूदा समय पर 7.1 प्रतिशत की दर से बयाज लगता है. अक्टूबर 2025 से भी इसी दर पर बयाज लगेगा. सुकन्या समृद्धि योजना पर भी पहले की तरह 8.2 प्रतिशत बयाज लगेगा. इसी तरह सीनियर सिटीजंस की सेविंग स्कीम (SCSS) पर सुकन्या समृद्धि योजना की तरह 8.2% बयाज मिलेगा. नेशनल सेविंग सर्टिफकेट के तहत 7.7% कर दर से बयाज मिलेगा. किसान विकास पत्र पर 7.5% की दर से बयाज लगेगा. डाकघरों की छोटी बचत योजनाओं पर वैलेडिटी के मुताबिक बयाज घटता बढ़ता है. जितने ज्यादा समय की योजना, उतनी ज्यादा बयाज दर.

विज्ञापन

रेलवे में टिकट बुक करवाने के लिए नई शर्त

भारतीय रेलवे एक अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुक करवाते समय नई शर्त जोड़ने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक रेलवे IRCTC के माध्यम से सामान्य टिकट बुक करने के लिए आरक्षण खुलने से पहले 15 मिनट में आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर देगा। मौजूदा व्यवस्था के तहत तत्काल में लागू होने वाला रेलवे का यह फैसला अब जनरल कैटागिरी के आरक्षण पर भी लागू होगा। रेल मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, नए नियम को लागू करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरतमंद यात्रियों को ही रेलवे के आरक्षण सिस्टम का लाभ मिल सके तथा एजेंटों के चक्रव्यूह को खत्म किया जा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ