G20 समिट से पहले दिल्ली को बदनाम करने की साजिश, 5 मेट्रो स्टेशनों पर लिखे आपत्तिजनक नारे
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने होने वाले जी20 समिट से पहले बड़ी घटना सामने आई है। दिल्ली को बदनाम करने की साजिश की गई है। राजधानी के पांच मेट्रो स्टेशनों पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं। हालांकि घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जी20 शिखर सम्मेलन से पहले, सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के फुटेज जारी किए हैं, जहां खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि दिल्ली के कई शिवाजी पार्क से लेकर पंजाबी बाग तक के मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं।
In more than 5 metro stations somebody has written 'Delhi Banega Khalistan and Khalistan Zindabad'. Delhi Police is taking legal action against this: Delhi Police pic.twitter.com/T6U5myjZyv
— ANI (@ANI) August 27, 2023
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पांच से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर किसी ने ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान और खालिस्तान जिंदाबाद’ लिख दिया है। दिल्ली पुलिस इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक होने वाली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: