Vote Chori: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कुछ महीने पहले अपने एक इंटरव्यू में फर्जी मतदाताओं को लेकर चुनाव आयोग से तीखे सवाल किए. उन्होंने वोटर लिस्ट से कई ऐसे मतदाताओं को हाइलाइट किया, जो कथित तौर पर फर्जी थे या उनका बैकग्राउंड चेक नहीं किया गया था. अब महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले ‘वोट चोरी’ को लेकर विपक्ष चुनाव आयोग को घेरने में लगा हुआ है. शनिवार को विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (MVA) ने कथित तौर पर फर्जी वोटर्स और मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर मुंबई में एक बड़ा प्रदर्शन किया. गठबंधन के इस विरोध प्रदर्शन को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के राज ठाकरे का भी साथ मिला. उन्होंने विरोध प्रदर्शन में कथित फर्जी वोटर्स के जो आंकड़े बताए, उनसे सभी को हैरान कर दिया.
‘वोट चोरी’ के खिलाफ MVA के साथ आए राज ठाकरे
राज ठाकरे ने कहा, ‘आज इस रैली में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आए हैं. ये कोई नया विषय नहीं है, कांग्रेस, एनसीपी, सपा बोल रही है लगातार बोल रही है कि मतदाताओं की सूची में कई फर्जी वोटर्स हैं. भाजपा के नेता भी कह रहे हैं कि डुप्लीकेट मतदाता हैं, शिंदे और अजित पवार के लोग भी यही कह रहे हैं. फिर आप चुनाव की जल्दी क्यों कर रहे हैं? ये बातें क्यों छिपाई जा रही हैं? मैं सबूत लेकर आया हूं, कल्याण ग्रामीण, डोंबिवली, मुरबाद और भिवंडी के 4500 मतदाता, इन लोगों ने मालाबार हिल निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ मुंबई के मालाबार हिल में भी मतदान किया.’
राज ठाकरे पेश किया फर्जी वोटर्स का आंकड़ा
राज ठाकरे ने फर्जी वोटर्स का आंकड़ा पेश करते हुए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का हवाला दिया. राज ठाकरे ने दावा किया कि इसके लिए लाखों मतदाताओं का इस्तेमाल किया गया है. मुंबई उत्तर में एक लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख मतदाता हैं, जिनमें से डुप्लीकेट मतदाता हजारों में हैं. वहीं, 16 लाख मतदाता हैं जिनमें से 7000 डुप्लीकेट मतदाता हैं. मुंबई दक्षिण मध्य में 14 लाख वोटर्स में 50,565 डुप्लीकेट मतदाता है. मुंबई दक्षिण में 15 लाख वोटर्स में 15993 डुप्लीकेट मतदाता और नासिक में 99,673 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए. जबकि मावल में 1,45,636 डुप्लीकेट मतदाता, पुणे में 1,02,002 फर्जी मतदाता हैं.
मतदान केंद्र पर ही करें फर्जी वोटर्स की पहचान
राज ठाकरे ने आगे कहा कि ये कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के आंकड़े हैं, कल्पना कीजिए कि पूरे राज्य का क्या हाल होगा, क्या चुनाव ऐसे ही होते हैं? फलटन के विधायक विलास भूमरे कहते हैं कि हम अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाहर से मतदाता लाए हैं, जिनके वोटर आईडी में बेटी 14 साल की और पिता 144 साल का है. राज ठाकरे ने कहा कि मतदाताओं का पंजीकरण कमिश्नर के घर में, शौचालय में हुआ, ऐसा हर निर्वाचन क्षेत्र में हो रहा है. मैं 2017 से ईवीएम के घोटाले पर चिल्ला रहा हूं. उन्होंने कहा, ‘जब भी चुनाव हों, हर घर में जाएं और कड़ी मेहनत करें. डुप्लिकेट मतदाता सूची से बाहर होने चाहिए, नाम हटाए जाने के बावजूद अगर आपको डुप्लिकेट मतदाता मिले, तो उन्हें मतदान केंद्र पर कड़ी फटकार लगाएं.’
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 min ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
30 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines