Skyroot Vikram-1 Launch : हैदराबाद स्थित स्पेस-टेक स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस का ऐतिहासिक रॉकेट 'विक्रम-1' 18 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से लॉन्च होने जा रहा है. यह भारत की धरती से लॉन्च होने वाला पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट बनेगा. 'मिशन आगमन' के नाम से जाना जाने वाला यह परीक्षण उड़ान भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है, क्योंकि यह भारतीय धरती से किसी निजी कंपनी द्वारा डिजाइन और निर्मित किए गए पहले ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट का प्रक्षेपण प्रयास है.

---विज्ञापन---

अंतरिक्ष में जाएंगे ये खास पेलोड

यह सिर्फ एक परीक्षण उड़ान नहीं है, बल्कि इसमें कई अनोखे और वैज्ञानिक प्रयोग भी शामिल हैं. इस मिशन के जरिए पहली बार अंतरिक्ष में एक हीरा (Diamond in the sky) भेजा जा रहा है. भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और डॉ. सी.वी. रमन की छोटी-छोटी कलाकृतियां रॉकेट के साथ भेजी जा रही हैं. अंतरिक्ष में तैरते कचरे को हटाने के लिए इसमें एक स्पेशल रोबोटिक आर्म तकनीक का परीक्षण होगा. रॉकेट अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भेजा गया एक विशेष संदेश पत्र भी ले जा रहा है.

---विज्ञापन---

विक्रम-1 का लाइव लॉन्च ऑनलाइन कैसे देखें?

यदि आप इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनना चाहते हैं तो आप इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सुबह 11:00 बजे से सीधे प्रसारण से जुड़ सकते हैं

---विज्ञापन---

  • यूट्यूब: स्काईरूट एयरोस्पेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एचडी लाइव-स्ट्रीम.
  • सोशल मीडिया: स्काईरूट और इसरो के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर रियल-टाइम अपडेट्स.
  • वेबसाइट: स्काईरूट की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव टेलीकास्ट विंडो.

स्काईरूट एयरोस्पेस के सीईओ और सह-संस्थापक पवन चंदना ने बताया कि रॉकेट की सेहत एकदम दुरुस्त है और सभी प्रणालियों की जांच पूरी हो चुकी है. यह मिशन भारत के कमर्शियल स्पेस सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित होगा.

---विज्ञापन---