Vikram 1 Launch: भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' कब होगा लांच, कहां देखें लाइव?

Skyroot Vikram-1 Launch: हैदराबाद के स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट श्रीहरिकोटा के लॉन्चपैड पर उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह भारत का पहला निजी तौर पर बना ऑर्बिटल रॉकेट है, जो 350 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है. जानें लॉन्च टाइम, लाइव देखने का तरीका और क्यों है यह खास.

Skyroot Vikram 1 Launch Time, Mission Aagaman ISRO, Watch Vikram 1 Launch Live

Skyroot Vikram-1 Launch : हैदराबाद स्थित स्पेस-टेक स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस का ऐतिहासिक रॉकेट ‘विक्रम-1’ 18 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से लॉन्च होने जा रहा है. यह भारत की धरती से लॉन्च होने वाला पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट बनेगा. ‘मिशन आगमन’ के नाम से जाना जाने वाला यह परीक्षण उड़ान भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है, क्योंकि यह भारतीय धरती से किसी निजी कंपनी द्वारा डिजाइन और निर्मित किए गए पहले ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट का प्रक्षेपण प्रयास है.

विज्ञापन

अंतरिक्ष में जाएंगे ये खास पेलोड

यह सिर्फ एक परीक्षण उड़ान नहीं है, बल्कि इसमें कई अनोखे और वैज्ञानिक प्रयोग भी शामिल हैं. इस मिशन के जरिए पहली बार अंतरिक्ष में एक हीरा (Diamond in the sky) भेजा जा रहा है. भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और डॉ. सी.वी. रमन की छोटी-छोटी कलाकृतियां रॉकेट के साथ भेजी जा रही हैं. अंतरिक्ष में तैरते कचरे को हटाने के लिए इसमें एक स्पेशल रोबोटिक आर्म तकनीक का परीक्षण होगा. रॉकेट अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भेजा गया एक विशेष संदेश पत्र भी ले जा रहा है.

विज्ञापन

विक्रम-1 का लाइव लॉन्च ऑनलाइन कैसे देखें?

यदि आप इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनना चाहते हैं तो आप इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सुबह 11:00 बजे से सीधे प्रसारण से जुड़ सकते हैं

  • यूट्यूब: स्काईरूट एयरोस्पेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एचडी लाइव-स्ट्रीम.
  • सोशल मीडिया: स्काईरूट और इसरो के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर रियल-टाइम अपडेट्स.
  • वेबसाइट: स्काईरूट की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव टेलीकास्ट विंडो.

स्काईरूट एयरोस्पेस के सीईओ और सह-संस्थापक पवन चंदना ने बताया कि रॉकेट की सेहत एकदम दुरुस्त है और सभी प्रणालियों की जांच पूरी हो चुकी है. यह मिशन भारत के कमर्शियल स्पेस सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ