सिया गोयल का नया चौंकाने वाला खुलासा, केतन के लिए पहले बनाई थी कोई और योजना, जानें फिर क्यों बदला प्लान?

केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच जारी है और सिया गोयल-चेतन चौधरी पुलिस पूछताछ में आए दिन नए खुलासे कर रहे हैं. अब उन्होंने बताया कि दोनों ने केतन के लिए पहले कोई और योजना बनाई थी.

ketan agarwal murder case

18 जून को केतन की लोहागढ़ किले से खाई में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी.

महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया चौंकाने वाल खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में सिया और चेतन ने बताया कि वे केतन अग्रवाल को पहले जान से नहीं मारना चाहते थे. उन्होंने पहले केतन को लेकर कोई और योजना बनाई थी. उन्होंने केतन को घायल करने की योजना बनाई थी, ताकि शादी टल जाए और सिया शादी तोड़ने का कोई तरीका निकाल ले, लेकिन इस योजना को अंजाम नहीं दिया गया, क्योंकि इसमें जोखिम होता और वे फंस सकते थे, इसलिए उन्होंने केतन को जान से मारने की योजना बनाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हादसे में घायल करने की योजना थी

सूत्रों के अनुसार, सिया गोयल ने बताया कि वह चेतन से शादी करना चाहती थी, लेकिन घर से भागना नहीं चाहती था, क्योंकि इसमें परिवार की बदनामी होती. इसलिए उसने केतन से शादी तोड़ने के तरीके तलाश किए. पहले उसने और चेतन ने हादसे में केतन अग्रवाल को चोट पहुंचाने और घायल करने की योजना बनाई थी, ताकि शादी कुछ समय के लिए टल आए और कोई बहाना बनाकर वह केतन से शादी तोड़ दे, लेकिन इस योजना को अंजाम देने नहीं दिया, क्योंकि साजिश का पर्दाफाश होने का खतरा ज्यादा था.

14 जून को हत्या का पहला प्रयास किया

सूत्रों के अनुसार, केतन को हादसे में घायल करने का प्लान 6 जून को प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाने से पहले अंजाम दिया जाना था, लेकिन ऐन मौके पर प्लान को खारिज कर दिया. फिर केतन की हत्या करने की साजिश रची और 14 जून को पहला प्रयास किया, लेकिन केतन बच गया. फिर दूसरे प्रयास में 18 जून को उन्होंने साजिश को पूरी तरह से अंजाम दिया. हत्या के तरीके तलाशने के लिए ऑनलाइन सर्फिंग की. लोहागढ़ किले की रेकी की और कई बार बातचीत करके दिन, तारीख और टाइम डिसाइड किया.

विज्ञापन

पूरे महाराष्ट्र में हाइट वाली जगहें तलाशी

सिया और चेतन ने बताया कि केतन अग्रवाल की मौत को हादसा दिखाने के लिए उन्होंने सस्पेंस फिल्में देखीं. काफी रिसर्च करने के बाद उन्होंने केतन को खाई में धक्का देकर मारने की योजना बनाई और वह भी ऐसी जगह से जहां न CCTV लगे हों और न ही कोई नीचे से उन्हें धक्का देते हुए देख पाए. फिर उन्होंने सबसे ज्याद हाइट वाली जगहें तलाशी, जिसमें 2 जगहों का पता चला. एक जगह लोनावला का टाइगर पॉइंट और दूसरी जगह विसापुर किला थी. लेकिन लोहागढ़ किले में CCTV नहीं थे, इसलिए उसे फाइनल किया.

विज्ञापन

18 जून को खाई में धक्का देकर मारा

बता दें कि सिया गोयल (20) ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को अपने 22 वर्षीय प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों ने 18 जून 2026 को पुणे के पास लोहगढ़ किले से केतन को खाई में धक्का देकर मारा. पुणे के रहने वाले सिया और केतन की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी और नवंबर 2026 में जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली थी, लेकिन सिया शादी नहीं करना चाहती थी, क्योंकि वह प्रेमी चेतन से शादी करना चाहती थी और केतन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उसे मार दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ