लोकसभा स्पीकर की कुर्सी की तरफ पेपर उछालने पर 8 सांसद सस्पेंड, विपक्ष ने संसद परिसर में की नारेबाजी

हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इसके बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से बाहर निकलकर संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया. विपक्षी सांसदों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी थीं.

Lok sabha

लोकसभा में कार्यवाही के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. सदन में कुछ विपक्षी सांसदों ने दो बार स्पीकर की कुर्सी की ओर पेपर उछाले. इन सांसदों में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हिबी ईडन, मणिकम टैगोर बी, गुरजीत सिंह औजला, प्रशांत यादवराव पडोळे, किरण कुमार रेड्डी, एस. वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस शामिल हैं. स्पीकर ने इन सांसदों पर कार्रवाई करते हुए संसद से सस्पेंड कर दिया. इन्हें संसद के बचे हुए बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया है. इन सांसदों पर रूल नंबर 3742 के तहत कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन

हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसके बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से बाहर निकलकर संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया. विपक्षी सांसदों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी थीं. प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी भी की.

विज्ञापन

लोकसभा से आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘यह बेतुका एक्शन है. लोकतंत्र में हर सदस्य को बोलने का हक होना चाहिए और उनकी बातें सुनी जानी चाहिए.’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में हंगामे पर कहा, ‘…आज तो हद हो गई. आज कोई जनरल सेक्रेटरी की टेबल पर चढ़ गया और डॉक्यूमेंट्स फाड़ दिए. यह एक बुरा रवैया है. शायद ये लोग मानते हैं कि सिर्फ गांधी परिवार के लोग ही राज कर सकते हैं, और चाय बेचने वाले का बेटा कभी राज नहीं कर सकता. अगर सदन को चलना है, तो वह अपने रूल्स और रेगुलेशंस के हिसाब से चलेगा. सदन अनुशासनहीनता से नहीं चलेगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ