Telangana Fire: तेलंगाना में घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की झुलसकर मौत

Telangana

Telangana Fire: तेलंगाना के मंचर्याला जिले में शुक्रवार की देर रात एक घर में भीषण आग लग गई। घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल, आग के कारणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आग लगने से शिवय्या (50), उनकी पत्नी पद्मा (45), पद्मा की बड़ी बहन की बेटी मोनिका (23) और उनकी दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंदमरी सर्कल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शिवय्या और उनकी पत्नी पद्मा तेलंगाना के मंदमरी मंडल के वेंकटपुर में घर में रह रहे थे। कुमार ने बताया कि पड़ोसियों ने रात 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच उनके घर में भीषण आग की लपटें देखीं।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुमार ने बताया कि पड़ोसियों ने आग की सूचना ग्रामीणों और फिर पुलिस को दी। जब तक हम घटनास्थल पर पहुंचे, पूरे घर में आग लग चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, घर में मौजूद कुल छह सदस्यों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ