Manipur violence latest update: मणिपुर में एक बार फिर से जातीय हिंसा शुरू हो गई है। यहां पर 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। अब मैतेई समुदाय के दो किशोरों के शव मिलने के बाद फिर से हालात तनावपूर्ण हो चुके हैं। जिसके बाद एक वीडियो संदेश वायरल हुआ और प्रदेश में फिर से हिंसा शुरू हो गई। जिसके बाद अब सरकार ने 2 दिन तक स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 27 और 29 सितंबर को बंद रहेंगे। आदेशों के दायरे में सभी बोर्डों के अंदर चल रहे स्कूल आएंगे।
यह भी पढ़ें-CSIR का कमाल; तंबाकू का ऐसा पौधा किया ईजाद, जिसमें निकोटीन की मात्रा 40-50 फीसदी तक होगी कम
मणिपुर सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत बुधवार और शुक्रवार को स्कूलों को बंद रखने की बात कही गई है। वहीं, सरकार की हालात पर पूरी नजर है। जिसको देखते हुए 5 दिन के लिए इंटरनेट भी ठप किया गया है। ताकि किसी भी प्रकार से यहां पर अफवाहें न फैलने पाएं। बताया गया है कि 1 अक्टूबर तक प्रदेश में इंटरनेट बैन रहेगा। हालांकि फोन का इस्तेमाल जारी रहेगा। लेकिन लोग इंटरनेट यूज नहीं कर पाएंगे। मणिपुर होम मिनिस्ट्री की ओर से भी इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
लोगों से अपील-अफवाहें न फैलाएं, न इन पर ध्यान दें
गृह विभाग की ओर से एडवाइजरी में लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अफवाहों से बचें। सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप पर सरकार की पूरी नजर है। इनका किसी भी तरह दुरुपयोग न करें। अगर कोई गलती सामने आती है तो संबंधित दोषी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई अफवाह फैली तो इससे लोगों को उकसाया जा सकता है। इसको रोकने के लिए ही इंटरनेट पर बैन लगाया गया है। लोगों से भी सावधानी बरतने को कहा गया है।
3 मई से लगातार हो रही है हिंसा
मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा हो रही है। हिंसा की शुरुआत आदिवासी एकता मार्च से हुई थी। मैतेई समाज के लोग एसटी आरक्षण की मांग कर रहे थे। जिसके विरोध में ही कुकी समुदाय ने पहाड़ी इलाकों में मार्च निकाला था। जिसके बाद वहां रह रहे मैतेई लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी। कई लोगों को मार दिया गया था। जिसके बाद मैतेई लोगों ने इंफाल में बसे कुकी लोगों पर हमला कर दिया था। जिसके बाद से यहां पर लगातार हिंसा हो रही है।
संबंधित खबरें
भारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 mins ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
15 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
19 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines