How To Check Deleted Voter List: देशभर में SIR का तीसरा फेज शुरू हो चुका है. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे फेज के तहत सिक्किम, उत्तराखंड, चंडीगढ़, उड़ीसा, मणिपुर, मिजोरम, चड़ीगढ़ और दादरा एवं नागर हवेली और दमव-दीव सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. तो ऐसे में अब अगर आपको लगता है कि SIR के दौरान आपका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है तो अब इसकी जांच करना पहले से काफी आसान हो गया है. बेहद आसान स्टेप्स में आप ये चेक कर सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें डिलीट हुई वोटर लिस्ट?
वोटर्स अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर निर्वाचन आयोग के पोर्टल और संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिलीट हुए नामों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
- सबसे पहले निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर Download Electoral Roll विकल्प चुनना होगा.
- इसके बाद राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और भाषा चुनें.
- फिर अपने पोलिंग स्टेशन से संबंधित PDF डाउनलोड करें.
- इस दस्तावेज के आखिरी पन्नों में हटाए गए मतदाताओं की लिस्ट होती है, जहां नाम और EPIC नंबर जैसी जानकारी देखी जा सकती है.
CEO पोर्टल से भी डाउनलोड कर सकते हैं SIR से डिलीट हुए नामों की लिस्ट
बता दें कि CEO पोर्टल से भी SIR से डिलीट हुए नामों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
- इसके लिए आपको राज्य के चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- अब वेबसाइट पर Electoral Roll, E-Roll PDF या Draft Roll सेक्शन के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र चुने.
- इसके बाद कैप्चा भरकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं.
- डाउनलोड की गई लिस्ट में डिलीट हुए नामों की लिस्ट दिख जाएगी.
अगर नाम हो गया है डिलीट तो क्या करना चाहिए?
- अगर आपका नाम हटाई गई लिस्ट में शामिल है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. निर्वाचन आयोग नागरिकों को फिर से नाम दर्ज कराने का मौका देता है.
- पात्र वोटर्स ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक आवेदन भरकर अपने नाम को फिर से वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते हैं.
- आवेदन जमा होने के बाद रेफरेंस नंबर को अपने पास सेव कर लें, क्योंकि इसी नंबर से आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है.
संबंधित खबरें
'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
6 mins ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
1 hr agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
3 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
5 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू, बाराखंभा रोड तक पैदल जाएंगे सांसद
6 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
6 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines