केरल के पास समुद्री जहाज में हुए धमाके, कूदकर भागे क्रू मेंबर, बचाव के लिए INS सूरत किया गया रवाना

सिंगापुर फ्लैग वाला कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 केरल तट के पास आग की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद बचाव कार्य तेज किया गया है। बताया जा रहा है कि 20 कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं। चालक दल के 18 सदस्य रेस्क्यू बोट से समुद्र में उतर गए हैं।

Singapore Wan Hai Ship Fire

सिंगापुर के जहाज में केरल के पास लगी आग (फोटो सोर्स-@IndiaCoastGuard)

केरल तट के पास नवी मुंबई जा रहे सिंगापुर फ्लैग वाले एक कंटेनर जहाज में आग लग गई है। जहाज की पहचान एमवी वान हाई 503 के रूप में की गई है। यह जहाज 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और इसे 10 जून को एनपीसी मुंबई पहुंचना था। बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे नौसेना को जहाज के अंडरडेक में आग लगने की सूचना मिली।

विज्ञापन

इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से बताया गया कि केरल तट से 130 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में सिंगापुर ध्वज वाले MV WANHAI503 पर विस्फोट के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। ICG विमान ने घटनास्थल का आकलन किया और हवाई मार्ग से गिराए जाने योग्य सामान गिराया। इसके साथ ही बचाव के लिए 4 ICG जहाजों को भेजा गया।

विज्ञापन

वहीं नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, “आईएनएस सूरत को संकटग्रस्त जहाज को सहायता प्रदान करने के लिए सुबह 11 बजे पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा भेजा गया है।” केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के हवाले से बताया गया कि यह घटना कोझीकोड जिले के बेपोर तट से 78 समुद्री मील दूर हुई।


इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि बीस कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं और जहाज पर कई धमाके हुए हैं। घटना के वक्त जहाज पर 22 चालक दल के सदस्य थे, जिनमें से 18 लोग बचाव नाव के साथ समुद्र में कूद गए। जहाज अभी तक डूबा नहीं है।

विज्ञापन

जहाज पर आग कैसे लगी, कंटेनर में क्या रखा गया था? इसको लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, जहाज पर लगी आग को बुझाया नहीं जा सका है। आग पूरे जहाज पर फैल गई और लगभग पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ