सिक्किम के गंगटोक में नामची जिले में हुए सुरंग हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और शव बरामद कर लिए गए हैं. हादसा नेशनल हाइड्रोलिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) के तीस्ता स्टेज VI हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग समदुरांग में लैंडस्लाइड के कारण हुआ. सुरंग के अंदर मीथेन गैस थी, जिसमें धमाका होने से सुरंग दरक गई और मलबे से टनल का एंट्री गेट बंद हो गया. इससे सुरंग के अंदर 27 मजदूर फंस गए, जिनमें से 10 की मौत हो गई है, बाकी को रेस्क्यू कर लिया गया.
कई विभागों ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
बता दें कि रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मृतकों के शव बरामद किए गए और उनको सिंगतम जिला अस्पताल, STNM अस्पताल (गंगटोक) और नामची जिला अस्पताल ले जाया गया. नामची जिला प्रशासन, NHPC अधिकारियों, SDRF, NDRF, सिक्किम पुलिस, फायर ब्रिगेड, इमरजेंसी सर्विस, हेल्थ डिपार्टमेंट और आम लोगों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया. लेकिन टनल में मीथेन गैस की मौजूदगी के कारण मुश्किलें आई, क्योंकि बचाव कर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई थी.
मीथेन गैस के कारण रेस्क्यू टीम की तबीयत बिगड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूरों में से 21 कर्मचारी पटेल इंजीनियरिंग कंपनी के हैं, जबकि 6 लोग NHPC के कर्मचारी हैं. नामची के डिप्टी कमिश्नर (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने हादसे की पुष्टि की और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर मौजूद रहे. रेस्क्यू के दौरान बचाव कर्मियों को मीथेन गैस के कारण चक्कर आए और उल्टियां लगीं. कई कर्मचारी बेहोश तक हो गए थे. भूस्खलन के बाद जमीन और चट्टानों की परतें खिसकने से मीथेन गैस बाहर निकली.
संकरे रास्ते और लो विजिबिलिटी भी समस्या बनी
डिप्टी कमिश्नर (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि सुरंग के अंदर संकरे रास्तों और लो विजिबिलिटी के कारण भी रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित हुआ. दोपहर करीब 3:40 बजे हादसे की सूचना मिली थी. NDRF, SDRF, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर भेजा गया. मीथेन गैस के कारण आई समस्याओं के चलते रेस्क्यू टीम को गैस मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरण पहनाकर ही अंदर भेजा गया. हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और कारण तलाशकर रिपोर्ट सबमिट करने के निर्देश हैं.
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
1 hr agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
12 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
15 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
15 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
19 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
19 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
20 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
21 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines