सिक्किम में तीस्ता नदी के उफान में बह गया संकालंग ब्रिज, IMD ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट

Sikkim Rain Alert: सिक्किम में इस समय लगातार बारिश की वजह से स्थिति काफी खराब और चिंताजनक हो गई है। रविवार को भारी बारिश की वजह से मंगन के तीस्ता नदी में उफान आ गया, जिसमें निर्माणाधीन संकालंग पुल का एक हिस्सा टूटकर बह गया।

Sikkim Sankalang bridge

Photo Credit: PTI Video

Sikkim Rain Alert: सिक्किम में इस समय भारी बारिश के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है। जहां उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ, वहीं तीस्ता नदी में उफान देखने को मिला। नदी में आए इस उफान की वजह से निर्माणाधीन संकालंग पुल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा टूटकर बह गया। इसकी वजह से सिक्किम के कई दूरदराज के इलाकों से संपर्क टूट गया है। यह एकमात्र ऐसा पुल है जो जोंगू, चुंगथांग, लाचुंग और लाचेन को सिक्किम के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।

सिक्किम में बारिश का रेड अलर्ट

इसके अलावा भारी बारिश की वजह से तीस्ता नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने सिक्किम के मंगन जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा IMD ने अगले 24 घंटों के लिए सिक्किम के ग्यालशिंग, नामची, सोरेंग, गंगटोक और पाकयोंग जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

1,000 फीट नीचे गिरी थी गाड़ी

बता दें कि 29 मई को सिक्किम के चुबोम्बु के पास तीस्ता नदी में 11 लोगों को ले जा रहे एक ट्रेवल वैन करीब 1,000 फीट नीचे खाई में गिर गई। इनमें से दो को 29 मई की ही रात को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं, बाकी बचे 9 लोगों की तलाश की जा रही है। इस मामले में मंगन के पुलिस अधीक्षक सोनम देचू भूटिया ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद बचाव अभियान जारी है। पर्यटन विभाग के रेस्क्यू वॉलंटियर आनंद गुरुंग ने बताया कि हम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जा रहे थे, कार के नदी में गिरने के बाद लापता हुए पर्यटकों को ढूंढ रहे थे। अगले 7-8 किलोमीटर तक सड़कें बंद हैं।

असम के ब्रह्मपुत्र नदी में भी उफान

मालूम हो कि असम के माजुली में भी भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में उफान देखने को मिला। इसकी वजह से माजुली और निमाती के बीच नौका सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी दीपांकर चानुवा ने बताया कि जल स्तर बहुत बढ़ गया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नौका सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ