एक तरफ जहां भारत समेत पूरी दुनिया नए साल यानी 2026 का स्वागत करने में जुटी हुई है, इस बीच महाराष्ट्र में धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया है. मुंबई में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिवसेना (यूबीटी) के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के घर के बाहर खड़ी एक कार पर धमकी भरा संदेश लिखा हुआ मिला. धूल से ढंकी कार के शीशे पर लिखा था, ‘रात 12 बजे धमाका होगा’. ये मैसेज देखकर लोगों में दहशत फैल गई और कुछ ही मिनटों में पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया.
इस धमकी भरे मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी. बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद भांडुप स्थित संजय राउत के आवास के आसपास मौजूद वाहनों और सड़कों की बारीकी से तलाशी ली गई. जांच के दौरान किसी भी तरह का संदिग्ध सामान, विस्फोटक या डिवाइस नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: बिहार में कब होगी निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री? पटना में JDU के पोस्टरों के जरिए उठाई मांग
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस कार पर यह संदेश लिखा गया था, वह कई दिनों से राउत के घर के पास खड़ी थी और धूल से ढकी हुई थी. माना जा रहा है कि उसी मौके का फायदा उठाते हुए किसी ने शीशे पर यह संदेश उंगली से लिख दिया. हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मैसेज महज मजाक था या इसके पीछे कोई साजिश. भांडुप पुलिस ने इलाके के सभी CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार के शीशे पर धमकी वाला मैसेज किसने लिखा था.
यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, नए साल में कहां कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD से बर्फबारी-घने कोहरे पर अपडेट
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines