हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Karnataka News: भाजपा शासन में KKRDB में भ्रष्टाचार का आरोप, सिद्धारमैया सरकार ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
Siddaramaiah And DK Shivakumar

Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य मंत्री प्रियांक खड़गे की एक शिकायत के बाद कल्याण कर्नाटक क्षेत्र विकास बोर्ड (KKRDB) में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि केवल कल्याण कर्नाटक में ही नहीं बल्कि और भी घोटाले हैं। हमें लोगों को न्याय देना है, इसलिए हम सभी घोटालों की जांच के आदेश देंगे।

कर्नाटक सरकार में प्रियांक खड़गे ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक के सीएम ने केकेआरडीबी फंड के कुप्रबंधन की जांच के आदेश दिए हैं। बीजेपी ने अपने छिपे हुए एजेंडे को पूरा करने और अपने स्वयं के विधायकों के लिए करोड़ों का इस्तेमाल किया है। हमारा वादा था कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। लोगों को न्याय दिलाया जाएगा।

चुनावों में जोर शोर से उठा था भ्रष्टाचार का मुद्दा

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। बोम्मई सरकार पर 40 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेताओं ने का कहना था कि कुछ भाजपा नेताओं की ठेकेदारों के साथ मिलीभगत थी और वे केकेआरडीबी को जारी किए गए सार्वजनिक धन का दुरुपयोग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Pakistan News: लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर की जेल में मौत, 26/11 को अंजाम देने वाले आतंकियों को दी थी ट्रेनिंग

(sdyouthservices.org)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें