Parliament Monsoon Session: आज संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ऑपरेशन सिंदूर में सीजफायर कराने का दावा कर चुके हैं। सोमवार शाम को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा इस पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार हस्तक्षेप कर रहा है। अमेरिका के मुखिया 28 बार सीजफायर का नाम ले चुके हैं। लेकिन भारत के मुखिया उसका खंडन भी नहीं कर रहे हैं। हुड्डा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को चुप कराओ या भारत में मैकडॉनल्ड्स बंद कराओ।
चीन को बताया विदेश नीति की तीसरी असफलता
दीपेंद्र हुड्डा ने संसद ने कहा कि विदेश नीति की तीसरी बड़ी असफलता चीन को लेकर है। असिम मुनीर अमेरिका में भोजन कर रहे थे। तब मुनीर ट्रंप को नोबेल पीस पुरस्कार देने की बात कर रहे थे। उसी दिन चीन ट्राई लेट्ररल बातचीत चल रही थी। चीन, पाकिस्तान और बांग्लदेश की। हुड्डा ने कहा कि भारतीय सेना के डिप्टी सीडीएस राहुल सिंह ने बयान दिया था कि चीन ने पाकिस्तान को सर्विलेंस, उपकरण, सेटेलाइट, नेटवर्क हर चीज में पाकिस्तान का साथ चीन दे रहा था। हुड्डा ने दावा किया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भी कहा था कि लड़ाई के दौरान चीन के एंबेसडर पाकिस्तान के आर्मी हेडक्वार्टर में बैठे थे। लेकिन चीन के एंबेसडर को दिल्ली में दलब करने तक की कार्रवाई नहीं की। विदेश मंत्री बता रहें हैं कि चीन से संबंध अच्छे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं किया?’, एस जयशंकर को विपक्ष ने टोका तो भड़के अमित शाह
रक्षा बजट पर साधा निशाना
हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार रक्षा बजट घटा रही है। जीडीपी की तुलना 11 सालों में रक्षा बजट 2.5 प्रतिशत से घटाकर 1.9 प्रतिशत पर लेकर आए। 1962 के युद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पर लेकर आए। स्टेडिंग कमेटी कह रही थी कि ये सही नहीं है। कहा कि रक्षा बजट कम किया, अग्निवीर जैसी योजनाएं लेकर आए। रक्षा बजट में एअर फोर्स का बजट भी कम हुआ। कहा कि आज देश में 60 स्क्वाड्रन की जरुरत है। 2011 में यूपीए सरकार ने 41.2 स्क्वाड्रन मंजूर किए थे। लेकिन धरातल पर केवल 31 स्क्वाड्रन ही हैं।
अमेरिका को चुनना होगा- हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार सीजफायर कराने का दावा किया। वो वहां भी नहीं रुके, व्यापार बंद करने की धौंस दी। ट्रंप यहां भी नहीं रुके। 5-5 लड़ाकू जेट गिरने को दावा किया। ट्रंप ने कश्मीर का भी नाम लिया। हुड्डा ने कहा कि अमेरिका को भी चुनना होगा कि उसे भारत से कैसे संबंध चाहिए। अमेरिका भारत की बराबरी पाकिस्तान से नहीं कर सकता। अमेरिका को चुनना होगा। सरकार की तरफ इशारा करते हुए हुड्डा ने कहा कि आपको भी चुनना होगा, या तो आंख दिखाओ या हाथ मिलाओ या बातचीत करके अमेरिका से संबंध सुधारो।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे’ से दिया जवाब, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन की 10 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines