Live Updates
Shubhanshu Shukla Return live updates: भारतीय वायुसेना ने किया शुभांशु शुक्ला का स्वागत
भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया है। इंडियन एयरफोर्स ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, 'धरती पर आपका स्वागत है, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला। भारतीय वायु सेना के सभी वायु योद्धा एक्सिओम-4 मिशन के सफल समापन पर हार्दिक बधाई देते हैं।'
Shubhanshu Shukla Return live updates: 'मेरे पास अपनी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं'
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 क्रू ने 18 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर वापसी के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से रिकवरी व्हीकल के जरिए बाहर निकले और धरती पर कदम रखा। इस मौके पर उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा, 'मेरे पास अपनी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है।'
Shubhanshu Shukla Return live updates: 'सुरक्षित लैंडिंग के लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं'
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, 'शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित लैंडिंग के लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभांशु शुक्ला को आशीर्वाद दिया और हमें शुभकामनाएं दीं।'
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला से बात की। शुभांशु 18 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी वापसी पर खुशी जताई और उनके पिता से कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।
watch | Lucknow, UP | Shambhu Dayal Shukla, Group Captain Shubhanshu Shukla's father says, "We thank god for the safe landing of Shubhanshu Shukla...Defence Minister Rajnath Singh also blessed Shubhanshu Shukla and extended best wishes to us..." https://t.co/NbOJIRE0GP pic.twitter.com/9JJbA9ko4o
— ANI (@ANI) July 15, 2025
Shubhanshu Shukla Return live updates: ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकले शुभांशु शुक्ला
ISS से शुभांशु शुक्ला और उनके 3 साथियों को लेकर धरती पर पहुंचे ड्रैगन कैप्सूल का गेट खोल दिया गया है। शुभांशु शुक्ला ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकलकर धरती पर कदम रख चुके हैं।
Shubhanshu Shukla Return live updates: जितेंद्र सिंह बोले- अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने पक्की की जगह
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला द्वारा एक्सिओम 4 मिशन के बाद धरती पर लौटने पर कहा, 'भारत ने आज अंतरिक्ष की दुनिया में सचमुच एक स्थायी स्थान प्राप्त कर लिया है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि हमारा एक यशस्वी पुत्र सफल यात्रा पूरी करके वापस लौट रहा है।'
Shubhanshu Shukla Return live updates: रक्षामंत्री बोले- हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक सफल वापसी पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है।'
उन्होंने आगे लिखा, 'अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक और वापस उनकी यात्रा न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उनकी अपार सफलता की कामना करता हूं।'
Shubhanshu Shukla Return live updates: पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा, 'मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।
Shubhanshu Shukla Return live updates: शुभांशु की फैमिली में जश्न का माहौल
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से शुभांशु की सफल वापसी के बाद लखनऊ में जश्न का माहौल है। शुभांशु मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। उनका परिवार लखनऊ में है। खुशी के इस मौके पर परिवार के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और केक काटकर खुशी मनाई।
watch | Axiom-4 Mission | Lucknow, UP: Group Captain Shubhanshu Shukla's family rejoices and celebrates as he and the entire crew return to the earth after an 18-day stay aboard the International Space Station (ISS) https://t.co/FOshCfbQkW pic.twitter.com/Yzh4DEbuuR
— ANI (@ANI) July 15, 2025
Shubhanshu Shukla Return live updates: शुभांशु की मां बोलीं- बहुत अच्छा लग रहा
ISS से शुभांशु की सफल वापसी के बाद उनकी मां ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। परिवार के लोग अमेरिका में हैं और वे सब साथ में देश लौटेंगे।
अंतरिक्ष यात्री आईएसएस से पृथ्वी लौटने के लिए एक स्पेशल यान का इस्तेमाल करते हैं, जिसे ए.एस.एस. कहा जाता है। आम भाषा में इसे अंतरिक्ष कैप्सूल भी कहा जाता है। अंतरिक्ष कैप्सूल ISS से अलग हो जाता है और पृथ्वी पर मौजूद गुरुत्वाकर्षण की मदद से यह अपनी यात्रा शुरू करता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
watch | Lucknow | Group Captain Shubhanshu Shukla's family celebrates as Axiom-4 Dragon spacecraft returns to Earth pic.twitter.com/VDyFGEIlXM
— ANI (@ANI) July 15, 2025
शुभांशु शुक्ला की मां की आंखों में खुशी के आंसू
कुछ ही पल में शुभांशु शुक्ला धरती पर पहुंचने वाले हैं। अतंरिक्ष यान सफलतापूर्वक समुद्र में स्प्लैशडाउन कर चुका है। इस पल को देखने के बाद उनकी मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उनकी लैंडिंग का पूरा नजारा लाइव देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का परिवार खुशियां और जश्न मना रहा है क्योंकि वह और पूरा दल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद पृथ्वी पर लौट गए हैं।
watch | Axiom-4 Mission | Lucknow, UP: Group Captain Shubhanshu Shukla's family rejoices and celebrates as he and the entire crew return to the earth after an 18-day stay aboard the International Space Station (ISS) pic.twitter.com/S8TuJk95D7
— ANI (@ANI) July 15, 2025
Shubhanshu Shukla Return Live: केवल 08 मिनट और, स्प्लैशडाउन तैयारी पूरी
शुभांशु शुक्ला के अतंरिक्ष यान के स्प्लैशडाउन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब सिर्फ 8 मिनट से कम समय के अंदर शुभांशु शुक्ला 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ धरती पर होंगे।
Shubhanshu Shukla Return Axiom-4 Misson Splashdown Live Updates: भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बनाकर धरती पर वापस लौट गए हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 18 दिन गुजारने के बाद शुभांशु शुक्ला Axiom-4 स्पेस मिशन के 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ धरती पर सफलतापूर्वक पहुंच गए हैं। इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लौट रहा SpaceX का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आज दोपहर तकरीबन 3.01 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में वापसी की। इसके साथ Axiom-4 मिशन का शानदार समापन हो गया।
एक्सिओम-4 मिशन के तहत 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था। शुभांशु ने ISS पर कई वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिसमें पौधों की वृद्धि और माइक्रोग्रैविटी के प्रभाव का अध्ययन शामिल है। पीएम मोदी समेत पूरा देश उनका स्वागत कर रहा है। शुभांशु के घर लखनऊ में इस वक्त जश्न का माहौल है। शुभांशु शुक्ला से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
2 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
8 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
16 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
17 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
18 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines