अमेरिका की स्पेस एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA), भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान संगठन (ISRO) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) मिलकर एक स्पेस मिशन लॉन्च कर रहे हैं। इस मिशन का नाम Axiom-4 मिशन है, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला करेंगे।
शुभांशु शुक्ला मिशन के 4 क्रू मेंबर्स में से एक होंगे और मिशन के पायलट होंगे। अगले महीने मई 2025 में इस मिशन को लॉन्च करने की तैयारी है। मिशन के अंतर्गत शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में करीब 14 दिन बिताएंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को ही सोशल मीडिया X पर इस मिशन के बारे में बताया।
मिशन के पायलट होंगे शुभांशु शुक्ला
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे। शुभांशु से पहले राकेश शर्मा वर्ष 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गए थे। चारों एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में 14 दिन रहेंगे। शुभांशु इस मिशन के पायलट होंगे।
मिशन में शुभांशु के अलावा 3 और देशों के 3 एस्टोनॉट होंगे। स्लावोज उज़्नान्स्की पौलैंड के एस्ट्रोनॉट हैं, जो साल 1978 के बाद स्पेस में जाने वाले पोलैंड के दूसरे एस्ट्रोनॉट होंगे। टिबोर कापू हंगरी के एस्ट्रोनॉट हैं, जो साल 1980 के बाद स्पेस में जाने वाले हंगरी के दूसरे एस्ट्रोनॉट होंगे। पैगी व्हिटसन अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री हैं और उनका यह दूसरा कॉमर्शियल ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन है।
यह भी पढ़ें: भारत के शुभांशु के साथ अंतरिक्ष में जाएंगे वॉटर बियर्स, जानें इनकी खासियत?
कौन हैं शुभांशु शुक्ला?
बता दें कि शुभांशु शुक्ला उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के निवासी हैं। अलीगंज के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से पढ़े। 12वीं करने के बाद नेशनल डेफेंस एकेडमी (NDA) जॉइन की। 17 जून 2006 को फाइटर विंग अफसर के तौर पर भारतीय वायुसेना का हिस्सा बने। उन्हें 2000 घंटे से ज्यादा का उड़ान भरने का अनुभव है।
सुखोई-30 MKI, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और An-32 जैसे लड़ाकू विमान शुभांशु उड़ा चुके हैं। साल 2019 में शुभांशु का सेलेक्शन गगनयान मिशन के लिए हुआ था। साल 2019 से साल 2021 तक शुभांशु ने रूस के यूरी गगारिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में बेसिक एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग ले चुके हैं। शुभांशु ने बेंगलुरु के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग फैसिलिटी सेंटर में भी प्रशिक्षण लिया है।
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
51 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
3 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
4 hrs agoLIVE: खरगे पहुंचे कनॉट प्लेस, विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग में हुए शामिल
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
7 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines