असम के गुवाहाटी में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड किया गया है. एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को पॉलिथीन में लपेटकर फ्रिज के अंदर रख दिया. उसने पत्नी की उंगलियां भी काट दीं, वहीं खून से लथपथ धड़ कमरे में फर्श पर पड़ सड़ता रहा. रविवार की रात को जब पड़ोसियों ने दुर्गंध आई और उल्टियां लगने लगीं तो पता चला कि दुर्गंध मकान से आ रही है. अनहोनी की आशंका से उन्होंने पुलिस को फोन करके बुलाया. मौके पर आकर पुलिस ने मकान खुलवाया तो वारदाता का खुलासा हुआ. पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाया गया.
कुछ महीने पहले हुई थी दोनों की शादी
पुलिस के अनुसार, वारदात गुवाहाटी के बेल्टोला क्षेत्र के बशिष्ठपुर हाटीगांव में अंजाम दी गई. मृतका की पहचान 25 साल की रिया तालुकदार के रूप में हुई, जो एक बुटीक में काम करती थी. वहीं रिया की हत्या के आरोप उसके पति रामानुजन गोस्वामी पर लगे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रामानुजन कैब ड्राइवर है और रिया से उसकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी. उसने सरेंडर करते हुए अपना गुनाह कबूल लिया है. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के लिए शव को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी.
24 से 48 घंटे पहले की गई थी हत्या
पुलिस ने अनुसार, शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं और CID के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं. एक बार तो कमरे के अंदर का मंजर देखकर पुलिस वाले भी चौंक गए थे. वहीं महिला के शव को देखकर लगता है कि उसकी हत्या 24 से 48 घंटे पहले की गई थी. सिर फ्रिज के अंदर प्लास्टिक के पॉलिथीन में मिला. जबकि धड़ फर्श पर पड़ा था. दुर्गंध आई तो पड़ोसियों ने फोन किया, उसके बाद वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने मौके पर ट्रैप लगाकर आरोपी पति को गिरफ्तार किया. जब वह काम से लौटा तो उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसमें अपना गुनाह कबूल लिया और सरेंडर कर दिया.
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines