Shraddha Murder Case: कल आफताब का होगा नार्को टेस्ट, 9 बजे इस अस्पताल लेकर जाएंगे

aftab poonawala tihar jail

aftab poonawala tihar jail

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में कल आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट किया जाएगा। सुबह करीब 9 बजे आफताब को डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल लेकर जाया जाएगा। जहां मेडिकल टेस्ट के बाद उसका नार्को टेस्ट होगा।

विज्ञापन

फिलहाल वह तिहाड़े जेल में बंद है। इससे पहले मंगलवार को उसने पॉलीग्राफ टेस्ट में कहा था कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए तो उसे अफसोस नहीं होगा। आगे वह बोला था कि मरने के बाद जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी। श्रद्धा से रिश्ते के दौरान उसके 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आफताब का श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर फेंकने का थोड़ा-सा भी अफसोस नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पालीग्राफ टेस्ट में उसने जो सच बताए वह बेहद चौंकाने वाले हैं। अब पुलिस नार्को टेस्ट के बाद इन तथ्यों की पुष्टि करेगी। आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा का गला घोंट दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। फिर शरीर के अंगों को फेंकने के लिए उसे तीन सप्ताह तक 300 लीटर वाले फ्रिज में रखा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ