Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में सोमवार को आरोपी आफताब पूनावाला पर हमला हुआ है। उसे रोहिणी जांच लैब से जेल ले जा रही वैन पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। इसके अलावा दो युवकों ने तलवार से हमला करने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हमले के वीडियो में दो युवक तलवार वैन के गेट पर मारते हुए दिख रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक कुछ गुस्साए लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पूरी तरह सुरक्षित है। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हवाई फायरिंग करने को लेकर चेताया। जिससे हमलावार डर गए और फिर कहीं जाकर शांत हुए। पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है। हमलावरों ने खुद को हिन्दु सेना का सदस्य बताया है। उन्होंने कहा कि वह 15 लाेग गुरुग्राम से आए थे और सुबह से लैब के बाहर इंतजार कर रहे हैं। वह भी आफताब के 35 टुकड़े करेंगे। उनके घर में बहन-बेटी हैं। इस घटना के बाद वह उन्हें असुरक्षित समझते हैं। उधर, हिन्दू सेना ने इस हमले को हमलावरों का निजी कदम बताया है।
पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने लाए थे
दरअसल, आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा है। जिसके चलते उसे रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में लाया गया था। जब उसे लैब से वापस जेल लेकर जाने लगे तो पहले से लैब के गेट के बाहर खड़े लोगों ने उसे लेकर जा रही वैन पर पत्थराव कर दिया।
गर्लफ्रेंड को अंगूठी दी
इससे पहले आज दिन में दिल्ली पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुछ अन्य हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने चौकान्ने वाला खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आफताब की एक ओर गर्लफ्रेंड थी। वह अकसर उसके फ्लैट पर भी आती थी। इतना ही नहीं आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी अपनी इसी गर्लफ्रेंड को दे दी थी। आफताब ने अपनी इस महिला मित्र को बताया था कि वह अंगूठी उसके लिए गिफ्ट लाया है। पुलिस ने अंगूठी बरामद कर ली है और युवती को भी जांच के घेरे में रखा है।
नार्कों टेस्ट भी होगा
बता दें पॉलीग्राफ के बाद दिल्ली पुलिस आफताब का नार्को टेस्ट कराएगी। गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार, 26 नवंबर को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूनावाला को दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया था।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines