नई दिल्ली: चीन में कोरोना ने कहर बरपा दिया है। हर दिन हजारों लोग की जान कोरोना के चलते जा रही है। जो तस्वीरें आ रही हैं वो डरावनी हैं। चीन में कोविड -19 की नई लहर के कारण अस्पताल और मुर्दाघर लाखों मरीजों से भर गए हैं, एक भयानक वीडियो सामने आया है जहां लोगों को देश में श्मशान घाटों के बाहर लंबी कतारों में इंतजार करते देखा जा सकता है।

दिल दहला देगा वीडियो

स्वास्थ्य विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में परिवारों के दिल दहला देने वाले दृश्यों को दिखा, लोग अपने प्रियजनों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लाइन में लगे हैं।

डांग ने वीडियो के साथ ट्वीट किया है और लिखा, “श्मशान घाटों पर लंबी-लंबी कतारें… कल्पना कीजिए कि अपने प्रियजनों का दाह-संस्कार करने के लिए न केवल घंटों इंतजार करना होगा, बल्कि उन सभी घंटों के लिए उनके मृत शरीर को ले जाना होगा… आइए चीन में भयावह #COVID19 लहर के लिए सहानुभूति रखें।”

हर दिन मर रहे हैं 10 हजार लोग

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से कथित रूप से लीक हुए एक दस्तावेज़ से खुलास हुआ कि देश भर में लगभग 248 मिलियन लोग, कुल आबादी का लगभग 17.56 प्रतिशत, 1 से 20 दिसंबर के बीच, हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट, कोविड -19 उछाल से प्रभावित थे। एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। चीन में शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ