Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का नाम चर्चा में आ गया है। इसकी वजह दक्षिण मुंबई से उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत का एक बयान है। उन्होंने शिवगर्जना रैली में शरद पवार का नाम लेकर कहा कि महाविकास अघाडी की स्थापना के बाद उद्धव ठाकरे चाहते थे कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें। लेकिन शरद पवार ने इसका विरोध किया था।
तब शरद पवार ने कहा था कि कांग्रेस-एनसीपी में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता हैं, वो ऑटो वाले के हाथ के नीचे काम करेंगे क्या? इसके बाद शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनने के लिए कहा था।
यह भी पढ़ें: आपके काम का है ये VIDEO: बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को 5 कुत्तों ने दौड़ाया, कार में भिड़ा दी स्कूटी
पवार ने उद्धव को सीएम बनने का किया आग्रह
अरविंद सावंत ने आगे बताया कि शरद पवार ने कहा था कि कांग्रेस में पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और एनसीपी में अजीत पवार, छगन भुजबल और जयंत पाटील जैसे दिग्गज नेता हैं, यह लोग ऑटोवाले के हाथ के नीचे काम कर सकते है क्या? इतना होकर भी उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे का ही नाम बढ़ाया था, लेकिन पवार ने ही उद्धव को मुख्यमंत्री बनने का आग्रह किया।
सीएम एकनाथ शिंदे ने जब जून 2022 में शिवसेना में बगावत की थी और विधायकों को सूरत ले गए थे, तब संजय राउत और कुछ नेताओ ने शिंदे को ऑटोवाला कहकर आलोचना की थी।
और पढ़िए – Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया पर भाजपा का बड़ा हमला, कहा- कोर्ट ने इसलिए जमानत अर्जी की खारिज
शिंदे के गुट के सांसद ने कहा- सच सामने आया
सावंत के बयान पर शिवसेना के दक्षिण मध्य मुंबई सांसद राहुल शेवाले ने कहा की सत्य जनता के सामने आया है। ऑटो चलाकर महाराष्ट्र की राजनीति में सफल होने वाले एकनाथ शिंदे को महाविकास अघाडी के नेता सीएम बनना नहीं देखना चाहते थे, क्योंकि उनको पता था कि ऑटोवाला सीएम बना तो वो सफल सीएम होते। जिससे कांग्रेस और एनसीपी की सरकार में वर्चस्व नहीं होता।
अब सावंत ने लिया यूटर्न
विवाद बढ़ता देख सांसद अरविंद सावंत ने यू टर्न लिया है। उन्होंने कहा कि शिंदे को ऑटोवाला शरद पवार ने नहीं कहा था, बल्कि उन्होंने कहा था कि एक शिवसैनिक ही ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
12 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
40 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines