Exclusive Interview : मध्य प्रदेश में महिलाओं के भाई और बच्चों के मामा के तौर पर मशहूर शिवराज सिंह चौहान की मेहनत का ही फल है कि मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। मध्य प्रदेश के बीते विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था। परिणाम आने के बाद ही उन्होंने कहा था कि मुझे पद की लालसा नहीं है, अब मेरा लक्ष्य लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटें भाजपा को जिताने का है। खास बात यह है कि उनका यह लक्ष्य पूरा भी हो गया। एमपी में भाजपा के असाधारण प्रदर्शन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद के साथ एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में बात की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में हार के कारण से लेकर दिल्ली में अपनी भूमिका और गठबंधन की सरकार में समस्याओं पर भी बातचीत की। पढ़िए उनके इंटरव्यू के कुछ अहम सवाल-जवाब।
सवाल: लोकसभा चुनाव में जीत पर आप क्या कहेंगे?
जवाब: यह जीत अद्भुत और अभूतपूर्व है। मध्य प्रदेश के लए, विदिशा के लिए। मैं तो भाव विभोर हूं। यह जीत प्रदानमंत्री के प्रति विश्वास का प्रकटीकरण है। विकास और जदन कल्याण की योजनाओं को जनता का समर्थन है। मैंने भी गिलहरी की तरह योगदान दिया। हमारी पूरी टीम लगी हुई थी। विधानसभा के परिणाम आने के बाद ही हमने प्रयास शुरू कर दिए थे। 2014 में हमने 27, 2019 में 28 सीटें जीती थीं। एक कसक रह गई थी छिंदवाड़ा की। मन में एक ही संकल्प था कि मोदी जी के गले में 29 कमल के फूलों की माला डले।
सवाल: आप जीत का श्रेय खुद क्यों नहीं ले रहे हैं?
जवाब: हर कार्यकर्ता मेहनत करता है। मेहनत सबने की है। श्रेय सबको जाना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता बड़े मिशन के लिए काम करते हैं। हम भाजपा का काम करते हैं तो देश के लिए करते हैं, जनता की सेवा के लिए करते हैं। देश इस तेजी से कभी आगे बढ़ा ही नहीं। जन कल्याण के लिए ऐसी योजनाएं कभी बनी ही नहीं। सबने मेहनत की, हमने भी की।
अयोध्या में भाजपा का हारना क्या संदेश दे रहा है?
जवाब: लोकतंत्र में सीटें घटती और बढ़ती हैं। यह स्वाभाविक है। हमने कई राज्यों में क्लीन स्वीप भी किया है। एमपी, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली में हमने क्लीन स्वीप किया। नए क्षेत्रों को देखें तो वहां भी भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। आंध्र प्रदेश में एनडीए के साथ टीडीपी की सरकार है। पिछली बार वहां हमने 1 सीट जीती थी इस बार 3 जीती हैं। तेलंगाना में हमारी सीटें 4 से बढ़कर 8 हो गईं। केरल में हमने खाता खोला। 4 प्रतिशत वोट हमारा बढ़ा है। तमिलनाडु में हमने सीट भले न जीती हो लेकिन 2009 के मुकाबले हमारा वोट 8 प्रतिशत बढ़ा है। ओवरऑल तीसरी बार 300 के पास पहुंचना चमत्कार है।
क्या अयोध्या के बाद मथुरा-काशी के मुद्दे पीछे हो जाएंगे?
जवाब: भगवान हमारे अस्तित्व हैं, प्राण हैं, आराध्य हैं, देश की पहचान हैं। वह हमारे श्रद्धा के केंद्र हैं, वोट का माध्यम नहीं। यह हमने कभी नहीं सोचा। मैंने पहले भी कहा कि यह लोकतंत्र है। यहां चुनाव में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और आते रहते हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता ने अपनी भूमिका निभाई है और उसी का परिणाम है कि हमें इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। भगवान राम हमारे लिए वोट का जरिया नहीं हैं।
सवाल: अपने लिए दिल्ली में क्या भूमिका देख रहे हैं?
जवाब: मैं बहुत विनम्रता के साथ कहना चाहता हूं। भाजपा का मिशन राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए हैं। हम एक मिशन के नाते काम कर रहे हैं। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता है। हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि हमारा क्या होगा और हम किस स्थान पर रहेंगे। जहां तक मेरी भूमिका का सवाल है, पार्टी ने मुझे सांसद का चुनाव लड़वाया। अब तक मैं 12 चुनाव जीत चुका हूं। 6 विधायक के, 6 सांसद के। 4 बार मैं मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा। अब पार्टी ने सांसद की भूमिका दी है तो उस भूमिका का निर्वहन करूंगा। मैंने खुद को भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया है।
सवाल: क्या आपको भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है?
जवाब: मैं समझता हूं कि ऐसी चर्चा मीडिया में इसी तरह इधर-उधर चलती है। नड्डा जी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में एक के बाद एक अनेकों सफलताएं हमने अर्जित की हैं। कई चुनाव जीते हैं। हम सब उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं। इस चर्चा का कोई आधार नहीं है।
सवाल: क्या अब सरकार चलाने के तरीके में बदलाव आएगा?
जवाब: नरेंद्र मोदी सबके नेता हैं। भाजपा के भी और एनडीए के भी। कल एनडीए के सभी घटक दलों ने सर्वसम्मति से कहा था कि सरकार जैसे 10 साल चली है वैसे ही चलेगी। देश के हित में कठोर फैसले भी होंगे। एनडीए का संपूर्ण विश्वास मोदी जी में है। प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व ऐसा है कि एनडीए के सारे मित्र जानते हैं कि वह केवल देश के लिए जीते हैं, देश के लिए काम करते हैं। मोदी जी देश के लिए एक सौभाग्य हैं, अनंत शक्तियों के भंडार हैं। वह देश को आगे बढ़ाएंगे। सरकार के चलने के तरीके में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। जिस मजबूती के साथ चलती थी उसी मजबूती के साथ चलेगी।
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines