Shivanand Patil Karnataka Minister Remark on Farmer: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में गन्ना विकास मंत्री शिवानंद पाटिल का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यहां के किसान हर साल सूखे की कामना करते हैं ताकि उनके लोन माफ हो जाएं। उन्होंने आगे कहा कि कृष्णा का पानी किसानों को फ्री में मिलता है। इसके अलावा बिजली भी फ्री है। अलग-अलग मुख्यमंत्रियों ने खाद और बीज भी फ्री में दिए हैं। ऐसे में इनकी एक ही इच्छा रहती है कि कैसे भी करके हर साल सूखा पड़े ताकि हमारा लोन माफ होता रहे।
वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया का मंत्रिमंडल मूर्खों से भरा हुआ है। इससे पहले भाजपा ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की किसान विरोधी सरकार किसानों का जमकर मजाक बना रही है।
इससे पहले भी पाटिल अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। सितंबर में उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार द्वारा मुआवजे में बढ़ोतरी के बाद से ही किसानों की आत्महत्याएं बढ़ गई है। हालांकि बाद में अपने बयान को वापस लेते हुए कहा था उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। उनका उद्देश्य यह कहना नहीं था।
शादी में नोट उछालने पर हुआ था विवाद
इसके अलावा उनका एक शादी समारोह में नोट उछालते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वे शादी में शामिल हुए लोगों पर हवा में नोट उछाल रहे थे। इसके बाद कुछ नोट उनके पैरों में भी गिरे हुए थे। इस पर सफाई देते हुए पाटिल ने कहा वे तो केवल शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पैसों से उनका कोई लेना-देना नहीं था।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 hr agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
1 hr agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
3 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
3 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
4 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
6 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
6 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines