Shivamogga Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेलगावी में शिवमोग्गा हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस साल प्रधानमंत्री का कर्नाटक में यह पांचवां दौरा होगा। पीएम मोदी एयरपोर्ट का भ्रमण करेंगे और निरीक्षण करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी पीएम मोदी करेंगे।
बता दें कि शिवमोग्गा में नए एयरपोर्ट का निर्माण करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसका यात्री टर्मिनल भवन कमल के आकार का है और इसमें प्रति घंटे 300 यात्री बैठ सकते हैं। पीएम मोदी आज अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान दो रेलवे परियोजनाओं, शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर नई रेलवे लाइन और कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखेंगे।
और पढ़िए – 8 घंटे की मैराथन पूछताछ और फिर…क्यों हुई सिसोदिया की गिरफ्तारी? जानें अंदर की बात
990 करोड़ की लागत से बनेगी शिवमोग्गा-शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर रेलवे लाइन
शिवमोग्गा-शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर नई रेलवे लाइन 990 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी और बेंगलुरु-मुंबई मेनलाइन के साथ मलनाड क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
शिवमोग्गा शहर में कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो को 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा ताकि शिवमोग्गा से नई ट्रेनें शुरू करने में मदद मिल सके और बेंगलुरू और मैसूरु में कम रखरखाव सुविधाएं मिल सकें।
और पढ़िए – भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 निकालने की तैयारी में कांग्रेस! जयराम रमेश बोले- अभी चल रहा विचार
कई सड़क परियोजनाओं की भी पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला
आज कर्नाटक के अपने दौरे के दौरान, पीएम मोदी 215 करोड़ रुपये से अधिक की कई सड़क विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। कुछ विकास परियोजनाओं में शिकारीपुरा शहर के लिए ब्यंदूर-रानेबेन्नूर को जोड़ने वाली एक नई बाईपास सड़क का निर्माण, मेगारावल्ली से अगुम्बे तक NH-169A को चौड़ा करना और तीर्थहल्ली तालुक में भारतीपुरा में एक नए पुल का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा, पीएम मोदी बेलगावी में आठ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लगभग 16,000 करोड़ रुपये की 13वीं किस्त जारी करेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
25 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
2 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
15 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines