विनोद जगदाले, मुंबई: ‘राष्ट्र में मोदी महाराष्ट्र में शिंदे’ विज्ञापन जारी होने के बाद मचे बवाल को डैमेज कंट्रोल करने के लिए शिवसेना शिंदे गुट द्वारा नया विज्ञापन दिया गया। इस विज्ञापन में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के फोटो को शामिल किया गया। कल के विज्ञापन में बालासाहब का फोटो नदारत था जिसके के बाद संजय राऊत ने शिवसेना शिंदे गुट पर ज़ोरदार हमला किया था लेकिन आज के विज्ञापन में सिर्फ़ बालासाहब ठाकरे ही नहीं बल्कि सीएम शिंदे के राजनीतिक गुरु आनंद दिघे के तस्वीर का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन में लोगों की पहली पसंद शिवसेना भाजपा गठबंधन
महाराष्ट्र की जनता को कोटी कोटी नमन के साथ शुरू इस विज्ञापन में बताया गया 84% महाराष्ट्र जनता देश को दिशा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को पसंद करती है। लोगों की पहली पसंद शिवसेना भाजपा गठबंधन कहते हुए बताया गया की 49.3% जनता का शिंदे-फडणवीस को आशीर्वाद है और प्रमुख प्रतिद्वंदी यानी महाविकास अघाड़ी को 26.8% और अन्य को 23.9% जनता की पसंद है। 62% जनता ने माना की डबल इंजन सरकार की वजह से ही राज्य के विकास को तेज गति मिल रही है और 46.4% नागरिकों की पसंद भाजपा शिवसेना है। वहीं,34.6% है प्रमुख प्रतिद्वंदी।
भाजपा ने जिन शिंदे ख़ेमे के 5 मंत्रियों को हटाने की माँग की थी उन सभी 5 मंत्रियों समेत अन्य 4 मंत्रियों के फोटो को भी विज्ञापन में छापा गया है कल शिंदे गुट के मंत्री शंभुराज देसाई ने कहाँ था की कल वाला विज्ञापन शिवसेना ने नहीं दिया था बल्कि किसी समर्थक ने दिया था। बताया जाता है की देवेंद्र फडणवीस नये विज्ञापन के बाद भी नाराज़ चल रहे है? लगातार दूसरे दिन कान में तकलीफ़ होने की वजह बताकर फडणवीस ने सीएम शिंदे के साथ पहले से तय आज का अकोला दौरा और गुरुवार का धाराशिव दौरा रद्द कर दिया है।
सांसद संजय राऊत ने लिए मजे
शिवसेना युबीटी के सांसद संजय राऊत का कहना है की फडणवीस के दबाव के चलते ही इस नये विज्ञापन को जारी किया गया है फडणवीस की बीमारी पर चुटकी लेते हुए राऊत ने कहाँ महाराष्ट्र की हवा कान में जाने के कारण फडणवीस के कान में दर्द होने लगा है हवा कान में रही तो सरकार को हार्ट अटैक आ सकता है।
संबंधित खबरें
भारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
19 mins ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
1 hr agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
2 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
4 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
7 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
11 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines