---विज्ञापन---

देश angle-right

‘आतंकी हमले में मारे गए भारतीयों के खून पर हो रहा खेल’, भारत-पाक मैच पर शिवसेना (UBT) का बड़ा आरोप

शिवसेना (यूबीटी) ने भारत-पाक मैच पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे खेल नहीं बल्कि बिजनेस बताया है. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि शहीदों के खून और आतंकी हमलों के बीच यह मुकाबला दुर्भाग्यपूर्ण है.

---विज्ञापन---

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मैच को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस मैच की कोई जरूरत है या यह कोई बड़ा खेल आयोजन है. उनके मुताबिक यह मैच उन भारतीयों के खून पर हो रहा है जो पहलगाम आतंकी हमले और लाल किले के ब्लास्ट में मारे गए थे. प्रियंका ने आरोप लगाया कि आईसीसी ने पाकिस्तान को खेलने के लिए मनाया और बीसीसीआई व पीसीबी के लिए यह मैच खेलना सिर्फ इसलिए जरूरी है क्योंकि इसमें बड़ा आर्थिक फायदा जुड़ा है. उन्होंने इस पूरी स्थिति को देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

‘यह खेल नहीं व्यापार है’

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने भी इस मुकाबले की टाइमिंग और जरूरत पर तीखे सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ कहा जाता है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेला जा रहा है. दुबे के अनुसार पाकिस्तान की टीम बेहद कमजोर है और वह पहले मैच न खेलने की धमकी सिर्फ इसलिए दे रही थी ताकि बांग्लादेश के साथ दोस्ती दिखा सके, लेकिन अंत में वे पैसों के लिए खेलने को तैयार हो गए. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह अब खेल नहीं बल्कि सिर्फ एक बिजनेस बनकर रह गया है.

---विज्ञापन---

कोलंबो में प्रशंसकों का जोश और खिलाड़ियों की तैयारी

राजनीतिक विरोध के बीच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में क्रिकेट फैंस का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किसी भी विवाद पर टिप्पणी करने से बचते हुए सिर्फ इतना कहा कि 24 घंटे का इंतजार करें. स्टेडियम के बाहर मौजूद भारतीय समर्थक अपनी टीम की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी देखने को बेताब हैं. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के समर्थकों का दावा है कि उनकी टीम इंडिया के ओवरकॉन्फिडेंस को तोड़ देगी और इतिहास दोहराते हुए जीत दर्ज करेगी. कोलंबो में बारिश की आशंकाओं के बीच दोनों टीमों के प्रशंसक अपनी-अपनी जीत के नारे लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: PM मोदी नहीं यह दिग्गज नेता जाएंगे बांग्लादेश, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

---विज्ञापन---

आंकड़ों में भारी है भारत का पलड़ा

वर्ल्ड कप के इतिहास और मौजूदा फॉर्म को देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा काफी मजबूत नजर आता है. भारत ने टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ 16 में से 13 मैच जीते हैं, जबकि वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड 7-1 का रहा है. फिलहाल दोनों टीमें अपने शुरुआती दो-दो मैच जीतकर ग्रुप ए के शीर्ष पर बनी हुई हैं. सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत प्लस 3.050 की बेहतरीन नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर है. हालांकि कोलंबो में बादल छाए हुए हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि शाम को मुकाबला बिना किसी रुकावट के शुरू होगा और क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी.

First published on: Feb 15, 2026 06:31 PM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में तीन वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. राजा ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee Media के डिजिटल प्लेटफॉर्म India.Com हिंदी से की थी. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola