---विज्ञापन---

देश angle-right

चार राज्यों में नतीजों के बाद शिवसेना नेता संजय राउत बोले-मध्यप्रदेश की हार के लिए कमलनाथ जिम्मेदार

Election results 2023 संजय राउत ने कहा छत्तीसगढ़ की हार पर कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

---विज्ञापन---

Election results 2023: विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों में तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई पड़ रही है। नतीजों के बाद शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार वरिष्ठ नेता कमलनाथ को ठहराया है। मीडिया को दिए बयान में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, तेलंगाना में AIMIM फैक्टर और केसीआर का जादु दोनों ही काम नहीं आए। आगे वह बोले की जहां तक राजस्थान की बात है ये पारंपरिक चलन है हर पांच साल के बाद यहां सरकार बदल जाती है। वहीं, छत्तीसगढ़ की हार पर उन्होंने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी।

क्षेत्रीय पार्टियों को नजरअंदाज कर आप देश में राजनीति नहीं कर पाएंगे

संजय राउत ने कहा कि मध्यप्रदेश की हार के लिए कमलनाथ जिम्मेदार हैं, हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे लोग प्रचार कर रहे हैं वहीं अगर कांग्रेस इंडिया अलायंस के साथियों को साथ लेकर लड़ती तो इससे सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों को नजरअंदाज कर आप देश में राजनीति नहीं कर पाएंगे। शिवसेना नेता ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश का श्रेय निश्चित रूप से शिवराज सिंह चौहान को जाना चाहिए वे चुनाव से पहले महिलाओं को सीधे लाभ देने वाली योजनाएं लेकर आए। आगे उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को इंडिया एलायंस की बैठक बुलाई गई है कई बातों पर चर्चा होगी इंडिया एलायंस मजबूत है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 03, 2023 04:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola