---विज्ञापन---

देश

Shinzo Abe funeral: अगले महीने शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान जा सकते हैं पीएम मोदी

Shinzo Abe state funeral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले महीने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है। जापानी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 27 सितंबर को अबे के लिए राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा की गई है। यह समारोह टोक्यो के किटानोमारू नेशनल […]

Shinzo Abe state funeral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले महीने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है। जापानी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 27 सितंबर को अबे के लिए राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा की गई है। यह समारोह टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन के निप्पॉन बुडोकन एरिना में होगा।

जापान में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक विदाई समारोह में शामिल होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ भी बैठक करने की संभावना है।

---विज्ञापन---

शिंजो आबे की मौत

आबे पर 8 जुलाई को जापानी शहर नारा में भाषण देते समय दौरान हमला कर दिया गया। पुलिस ने बताया था कि उन्हें पीछे से गोली मारी गई। गोली लगने के बाद वह होश में थे लेकिन फिर रास्ते में अस्पताल जाते समय उन्हें कार्डियक और पल्मोनरी अरेस्ट आया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। उस दिन बाद में, एक स्थानीय अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आबे की हत्या के बाद, पीएम मोदी ने भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पीएम मोदी ने ‘माई फ्रेंड, आबे सैन’ शीर्षक से एक ब्लॉग भी लिखा। उन्होंने कहा था, ‘आबे के निधन से जापान और दुनिया ने एक महान दूरदर्शी खो दिया है। मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है।’

---विज्ञापन---

27 सितंबर को आबे का अंतिम संस्कार दूसरे विश्व युद्ध के बाद किसी पूर्व प्रधानमंत्री का दूसरा राजकीय अंतिम संस्कार होगा। पहला 1967 में शिगेरू योशिदा का किया गया था।

First published on: Aug 24, 2022 03:36 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola