Shinde Govt Free Ration Kit On Ram Mandir Inauguration, मुंबई: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है और 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी है। इस दोहरी खुशी को और बढ़ाते हुए महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार 22 जनवरी को राज्य के लोगों को मुफ्त राशन बांटेगी। सरकार की तरफ से दिया जाने वाला फ्री का यह राशन राज्य के सभी डेढ़ करोड़ राशन कार्ड धारकों को दिया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की शिंदे सरकार दिवाली और गुड़ी पड़वा के मौके पर भी राशन बांटते आई है। अब कैबिनेट मीटिंग में राम मंदिर के उद्घाटन पर सरकार ने राशन बांटने का निर्णय लिया है।
महाराष्ट्र सरकार में बाटेंगी राशन
फ्री में क्या-क्या मिलेगा?
राज्य के राशन कार्ड धारकों को 22 जनवरी के दिन 100 रुपये में एक किलो सूजी, चना दाल, एक किलो चीनी और एक लीटर तेल दिया जाएगा। जनवरी और फरवरी महीने तक इसका वितरण होगा, क्योंकि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। मिली जानकारी के अनुसार, कुल 1 करोड़ 68 लाख राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता मामले पर क्या फैसला आया, शिंदे CM रहेंगे?
क्यों लिया गया यह फैसला?
भाजपा नेता और सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि राम मंदिर कार्यक्रम में प्रदेश के कई लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में राज्य के कई राम भक्त अयोध्या जाएंगे। इस बीच राज्य सरकार ने इस दिन का जश्न मनाने के लिए राज्य के आम नागरिकों को राशन देने का फैसला किया है।
गांव-गांव बाटे जाएंगे राशन
मंदिर उद्घाटन का सीधा प्रसारण
गौरतलब है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपील की थी कि 22 जनवरी को दीवाली की तरह त्योहार मनाया जाए। राम मंदिर के उद्घाटन वाले दिन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार राम मंदिर उद्घाटन का सीधा प्रसारण राज्य के हर गांव में दिखाने की भी योजना बना रही है।
संबंधित खबरें
'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
26 mins agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
3 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
11 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
12 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
14 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
18 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
21 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines