Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने शिबू सोरेन को एक जमीनी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। साथ ही पीएम ने हेमंत सोरेन से फोन पर भी बात की है। पीएम के अलावा, अरविंद केजरीवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे और लालू प्रसाद यादव समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके देहांत पर दुख जताया है।
शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट पर लिखा कि ‘शिबू सोरेन जी एक जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के लिए काम किया।’ पीएम ने आगे लिखा कि ‘उनके निधन से मैं दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और लोगों के साथ हैं।
ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, हेमंत सोरेन का ट्वीट- मैं शून्य हो गया
‘भारत के दलित और आदिवासी समाज के लिए दुखद’
शिबू सोरेन के निधन पर लालू प्रसाद यादव का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘शिबू सोरेन लंबे समय तक राजनीति में एक्टिव रहे और उन्होंने समाज के वंचित तबके के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनका जाना सिर्फ झारखंड के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के दलित और आदिवासी समाज के लिए बहुत दुखद समाचार है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।’
निधन से मैं दुखी हूं- मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए लिखा ‘शिबू सोरेन जी के निधन से मैं दुखी हूं। उन्होंने झारखंड प्रदेश और वहां के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकारों और आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष किया है।’
निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक- केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिबू सोरेन के देहांत को पीड़ादायक बताया। उन्होंने लिखा कि ‘आदरणीय दिशोम गुरु का निधन एक युग का अंत है।’ केजरीवाल ने आगे लिखा कि ‘उनका जाना देश की राजनीति और आदिवासी आंदोलन की अपूरणीय क्षति है।’
जे.पी नड्डा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि ‘जनजातीय भाई-बहनों और वंचितों के अधिकारों के लिए काम किया। अपने सरल, सहज व्यक्तित्व के लिए शिबू सोरेन जी लोगों में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर अत्यंत दुखद है।’
‘उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा’
राहुल गांधी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि ‘यह समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। सोरेन जी ने लोगों के हित और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।’
ये भी पढ़ें: Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का किस बीमारी से निधन? 2 दिन से वेंटिलेटर पर थे
संबंधित खबरें
फ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
6 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines