Sheena bora murder case: शीना बोरा मर्डर केस आपको शायद याद होगा। जिसने कुछ साल पहले पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में मीडिया एक्जीक्यूटिव इंद्राणी मुखर्जी का नाम सामने आया था। जिसके बाद इंद्राणी को 7 साल तक जेल में रहना पड़ा। आरोप था कि इंद्राणी मुखर्जी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ मिलकर अपनी बेटी शीना को मौत के घाट उतारा है। मामले में दोनों आरोपियों को 2022 में बेल मिल गई थी। अब एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। जिसमें इंद्राणी मुखर्जी नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। जिसमें इंद्राणी का लुक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इंद्राणी ने मर्डर मामले में हवाला दिया था कि शीना बोरा आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गई है। इस मामले में कोर्ट के सामने गुवाहाटी एयरपोर्ट की वीडियो फुटेज पेश की गई थी। जिसके बाद इंद्राणी और संजीव खन्ना को जमानत मिली थी। इंद्राणी ने मामले पर अपनी किताब अनब्रोकन भी लिखी है। इस किताब में अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ पहलू इंद्राणी ने शेयर किए हैं। बताया है कि कैसे जेल में इतना लंबा समय गुजारा।
सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी को पिछले साल बेल दी थी। अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंद्राणी सफेद प्लाजो पैंस और बेज टॉप में नजर आई है। हालांकि वीडियो के बारे में पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये किसका है। लेकिन नेटिजंस इसे इंद्राणी की ही बता रहे हैं। इंद्राणी का लुक लोगों को हैरान कर रहा है। वह खुले बालों में ब्लैक चश्मा लगाए एयरपोर्ट पर जाती दिख रही है। अपनी ऑटो बायोग्राफी में इंद्राणी ने जेल में रहते हुए अनुभवों के बारे में बताया था। बताया था कि कैसे बुरे समय में खुद को संभाला। कहा था कि मेरी डांस में रूचि रही है।
पीटर मुखर्जी से 2019 में लिया था तलाक
अब इंद्राणी एक एनजीओ से जुड़ी है, जो जेल से छूटी महिलाओं के लिए काम करता है। 2019 में इंद्राणी और उसके पति पीटर मुखर्जी का भी डिवॉर्स हो चुका है। जेल जाने के बाद दोनों के रिश्ते बिगड़े थे। आरोप है कि शीना बोरा का इंद्राणी के बेटे राहुल मुखर्जी से संबंध था। जिसके बार मर्डर की प्लानिंग की गई। शीना को इंद्राणी ने अपनी बहन के रूप में पेश किया था, लेकिन असल में वह उसकी पहली बेटी थी। अपनी बायोग्राफी में शीना ने पूर्व पतियों सिद्धार्थ, संजीव खन्ना और पीटर मुखर्जी का जिक्र किया है। इसके अलावा इस बात का भी जिक्र किया है कि उसके सौतेले पिता ने यौन उत्पीड़न किया था।
संबंधित खबरें
'मॉक संसद' में ज्ञानेश कुमार भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
10 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines