Tunisha Sharma Suiside CCTV Footage: तुनिषा शर्मा के शव के साथ शीजान खान का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल के इस सीसीटीवी फुटेज में शीजान खुद व अन्य लोगों के साथ सेट से एक्ट्रेस को हॉस्टिपल लाता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस फुटेज को कब्जे में ले लिया है। शीजान से पूछताछ कर इस बारे में आगे की जांच की जा रही है।
और पढ़िए –Tunisha Sharma Death Case: तुनिशा को अस्पताल ले जाने के बाद क्या हुआ था? डॉक्टर ने दी पूरी जानकारी
वीडियो खोलेगा कई राज
यह वीडियो अस्पताल के बाहर का है। फुटेज में शीजान और कुछ लोग तुनिषा को गोद में उठाकर अस्पताल ले जाते हुए दिख रहे हैं। फुटेज में पहले एक शख्स अस्पताल के अंदर भागता हुआ दिखता है। फिर एक गाड़ी से शीजान और अन्य लोग तुनिषा की बॉडी को लेकर उतरते हैं। सभी ने मिलकर बॉडी को पकड़ा हुआ है। शीजन पीछे तेज कदम के साथ आते दिख रहे हैं। वीडियो में तुनिषा और शीजान टीवी शो अलीबाबा: दास्तान ए काबुल की कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं।
अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही तुनिषा की मौत हो गई थी। इससे पहले आज शाम को मुंबई, मीरा रोड श्मशान घाट में तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में टीवी कलाकार, तुनिषा के नाते-रिश्तेदार और फैंस भी पहुंचे। टीवी जगत के कलाकारों के अलावा अंतिम संस्कार में उनके पूर्व बायफ्रेंड और सुसाइड करने के लिए उकसाने में गिरफ्तार शीजान खान का परिवार भी पहुंचा था। शीजान खान की मां और बहनें भी रोते हुए दिखीं।
फांसी लगाकर की थी सुसाइड
24 दिसंबर को एक टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा का शव मिला था। पुलिस ने बताया था कि टी ब्रेक के बाद अभिनेत्री शौचालय गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। वह फांसी पर लटकी हुई थी। उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
केरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
35 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
5 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines