Shaurya Chakra Winners 2026: सोमवार को राष्ट्रपति भवन देश के शूरवीरों की वीरता की गाथा से गूंज उठा. इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति ने अपने परम साहस और अदम्य वीरता का प्रदर्शन करने वाले जांबाजों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया. शौर्य चक्र पाने वालों में सेना के अधिकारियों से लेकर अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के बहादुर जवान शामिल हैं. इस समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र से नवाजा गया. इन दोनों बहादुर अधिकारियों ने 16 अप्रैल 2024 को एक बड़े एंटी-नक्सल अभियान का नेतृत्व किया था.
ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने पुलिस बल पर घात लगाकर (गोरिल्ला) हमला कर दिया था. लेकिन दोनों इंस्पेक्टरों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत रणनीति बदली और तीन घंटे से अधिक समय तक चली भीषण मुठभेड़ का नेतृत्व किया. उनकी इस बहादुरी के कारण 200 जवान सुरक्षित बच गए. इस दौरान चार जवान घायल जरूर हुए, लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस सफल कार्रवाई में कई नक्सली मारे गए, जिसे छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े एंटी-नक्सल अभियानों में से एक माना जाता है.
मेजर आदित्य और मेजर आशीष ने अकेले संभाला मोर्चा
राजपुताना राइफल्स के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में उग्रवादियों की घुसपैठ नाकाम करने के लिए 72 घंटे तक लगातार निगरानी की. महज 30 मीटर की दूरी से हो रही गोलीबारी के बीच उन्होंने अकेले मोर्चा संभाला और अपनी जान पर खेलकर एक मोस्ट वांटेड उग्रवादी को मार गिराया. वहीं, पैरा रेजिमेंट के मेजर आशीष कुमार को 2 नवंबर 2020 को आतंकियों के खिलाफ चलाए गए एक ऑपरेशन के लिए शौर्य चक्र मिला. उन्होंने भारी गोलीबारी के बीच दो सशस्त्र आतंकवादियों को ढेर कर दिया था, जिनमें एक A++ श्रेणी का कुख्यात आतंकी भी शामिल था.
घायल होने के बाद भी आतंकी को ढेर कर गए CRPF के जवान
सीआरपीएफ (CRPF) के सिपाही जीडी संजय तिवारी और सिपाही फिदा हुसैन डार ने भी अद्भुत साहस का परिचय दिया. 2 नवंबर 2024 को श्रीनगर के खनियार इलाके में एक विदेशी आतंकी के छिपे होने की सूचना पर दोनों ने तुरंत उस मकान को घेर लिया. आतंकी की ओर से की गई गोलीबारी और ग्रेनेड हमले में घायल होने के बावजूद दोनों ने हौसला नहीं खोया और नजदीकी मुकाबले में उस विदेशी आतंकी को मार गिराया. इस असाधारण वीरता के लिए सिपाही जीडी संजय तिवारी को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
2 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
4 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
5 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
6 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
8 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
9 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
9 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines