Shatrughan Sinha On PM Modi Meditation : यह लोकसभा चुनाव जीत कर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम को कन्याकुमारी में विवेकानंद शिला पर ध्यान लगाने बैठे थे। वह यहां 1 जून की सुबह तक लगातार ध्यान मुद्रा में रहेंगे। बता दें कि 1 जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है। मोदी की इस साधना को लेकर भी विपक्ष उन्हें निशाने पर ले रहा है। शुक्रवार को टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा और उनकी ध्यान साधना को मीडिया अटेंशन पाने का तरीका बता दिया।
दिग्गज अभिनेता और पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को एक दोस्त की तरह देखता हूं। वह मेडिटेशन के लिए नहीं बल्कि मीडिया अटेंशन के लिए गए हैं। सिन्हा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पहले भी ऐसा कर चुके हैं जब उन्होंने केदारनाथ की यात्रा की थी। वह वहां अपने साथ टेलीफोन, कम्युनिकेशन और मीडिया के लोगों को साथ लेकर गए थे। एक समय में भाजपा का हिस्सा रहे सिन्हा ने कहा कि यह कैंपेन करने का नया तरीका है। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। वह हर संभव तरीका आजमा चुके हैं और यह उनका आखिरी तरीका था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड से पंजाब-हरियाणा तक महसूस हुए झटके
15 mins agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
19 mins agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
1 hr agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
1 hr agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
2 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
3 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
4 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
4 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
4 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines