द वाशिंगटन पोस्ट में छंटनी, नौकरी से निकाले गए 300 लोग, शशि थरूर का बेटा और दिल्ली ब्यूरो चीफ प्रांशु वर्मा भी शामिल

Shashi Tharoor Son News: अमेरिका के मशहूर पत्रकार ईशान थरूर छंटनी में नौकरी से निकाले गए हैं. ईशान भारतीय कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे हैं और जेफ बेजोस के मीडिया हाउस द वाशिंगटन पोस्ट में नौकरी करते थे.

Shashi Tharoor, Ishaan Tharoor

शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर अमेरिका के मशहूर पत्रकार हैं.

विज्ञापन

Shashi Tharoor Son X Post: दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस के मीडिया हाउस द वाशिंगटन पोस्ट में छंटनी हुई है और करीब 300 लोगों को नौकरी से निकाला गया है, जिसमें भारतीय कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर और दिल्ली के ब्यूरो चीफ प्रांशु वर्मा भी शामिल हैं. वहीं नौकरी से निकाले जाने से ईशान काफी निराश हैं और उन्होंने अपने X हैंडल पर इमोनशनल पोस्ट लिखकर आपबीती बयां की है. अपने दिल और दिमाग में चल रही कशमकश पर बात की है.

इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स डेस्क पर हुई है छंटनी

बता दें कि मीडिया हाउस वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने एडिटोरियल रूम का पुनर्गठन करते हुए इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स डेस्क पर भारी छंटनी की है. कंपनी ने स्पोर्ट्स डेस्क को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है. इंटरनेशनल रिपोर्टिंग को भी घटा दिया है.  वॉशिंगटन पोस्ट का कहा है कि भविष्य के लिए निर्णायक कदम उठाने की जरूतर है, इसलिए छंटनी का फैसला किया गया है. मीडिया हाउस की स्थिति को और बेहतर करने के लिए छंटनी का निर्णय लिया गया है, ताकि कंपनी को नई पहचान मिले.

विज्ञापन

X पोस्ट में ईशान थरूर ने बयां किया अपना दर्द 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर ने X पर लिखी पोस्ट में खाली न्यूज रूम की तस्वीर शेयर की और लिखा कि 12 साल साथ छूट गया, लेकिन 12 साल का सफर शानदार रहा. साल 2017 में ‘वर्ल्ड व्यू’ कॉलम के जरिए लाखों पाठकों से जुड़ने का मौका मिला. यरुशलम के ब्यूरो चीफ गेरी शिह, खोजी पत्रकार विल हॉब्सन, दिल्ली, बीजिंग, कीव और लैटिन अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय संवाददाताओं की भी छुट्टी हुई है. बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है, बहुत बुरा दिन है, इसके कभी भूल नहीं पाऊंगा.

अन्य देशों के पत्रकारों ने भी X पर लिखी पोस्ट

वाशिंगटन पोस्ट के खोजी पत्रकार विल हॉब्सन ने नौकरी से निकाले जाने के बाद X पर लिखा कि आज वाशिंगटन पोस्ट से निकाले गए लोगों में मैं भी शामिल हूं. खेल के क्षेत्र में खोजी पत्रकार के रूप में 11 साल का करियर सपनों जैसा रहा. यरुशलम के ब्यूरो चीफ गैरी शिह ने लिखा कि द पोस्ट के साथ काम करना सौभाग्य की बात थी. पिछले 7 साल से उस अखबार के लिए दुनियाभर में घूमना बहुत अच्छा लगा. दुखद दिन है, लेकिन 11 साल बहुत मजा आया और सभी के साथ मिलकर जमकर मस्ती की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ